---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

рджреЗрд╢ angle-right

рдкрд┐рдирд╛рдХрд╛ рдорд┐рд╕рд╛рдЗрд▓ рд╕рд┐рд╕реНрдЯрдо рдХреНрдпрд╛? рднрд╛рд░рдд рдиреЗ рдЕрд░реНрдореЗрдирд┐рдпрд╛ рдХреЛ рднреЗрдЬрд╛, рдлреНрд░рд╛рдВрд╕ рдиреЗ рднреА рджрд┐рдЦрд╛рдИ рджрд┐рд▓рдЪрд╕реНрдкреА

Pinaka Weapon System Export to Armenia: рд░рдХреНрд╖рд╛ рдХреНрд╖реЗрддреНрд░ рдореЗрдВ рднрд╛рд░рдд рдиреЗ рдПрдХ рдФрд░ рдмрдбрд╝реА рдЙрдкрд▓рдмреНрдзрд┐ рд╣рд╛рд╕рд┐рд▓ рдХреА рд╣реИред рднрд╛рд░рдд рдиреЗ рдкрд┐рдирд╛рдХрд╛ рд╣рдерд┐рдпрд╛рд░ рдкреНрд░рдгрд╛рд▓реА рдХреА рдкрд╣рд▓реА рдЦреЗрдк рдЕрд░реНрдореЗрдирд┐рдпрд╛ рднреЗрдЬ рджреА рд╣реИред рдЖрдЗрдП рдЬрд╛рдирддреЗ рд╣реИрдВ рдЗрд╕рдХреЗ рдмрд╛рд░реЗ рдореЗрдВ рд╡рд┐рд╕реНрддрд╛рд░ рд╕реЗ...

---рдЦрдмрд░ рдиреАрдЪреЗ рдЬрд╛рд░реА рд╣реИ---

India Export Pinaka Weapon System to Armenia: मध्य एशियाई देश अर्मेनिया को भारत ने पिनाका मिसाइल सिस्टम भेजा है। पिनाका हथियार प्रणाली का पहला जत्था अर्मेनिया भेजा जा चुका है। रक्षा क्षेत्र में यह भारत के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। अर्मेनिया समेत दुनिया के कई देशों ने मेक इन इंडिया हथियारों में दिलचस्पी दिखाई है। पिनाका हथियार प्रणाली भी इन्हीं में से एक है।

पिनाका की रेंज

रक्षा सूत्रों के अनुसार पिनाका मल्टी बैरल रॉकेट सिस्टम का पहला बैच अर्मेनिया के लिए रवाना हो गया है। इस मिसाइल सिस्टम की बात करें तो यह एक अत्याधुनिक रॉकेट लॉन्चर है, जिसमें कई सारे वैरिएंट शामिल हैं। यह मिसाइल 80 किलोमीटर की दूरी से दुश्मन पर निशाना लगाने में सक्षम है।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें- IPOs की बारिश में भीगने के लिए हैं तैयार? इस हफ्ते कई कंपनियां उतर रही हैं बाजार में

तीसरा सबसे बड़ा खरीददार

बता दें कि पिनाका हथियार प्रणाली की आपूर्ति के लिए भारतीय कंपनियों ने अर्मेनिया के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। इसकी बातचीत 2 साल पहले ही शुरू हो गई थी। आपको जानकर हैरानी होगी अर्मेनिया देश के टॉप हथियार खरीददारों में से एक है। भारत, अमेरिका और फ्रांस के बाद तीसरे नंबर पर सबसे ज्यादा हथियार अर्मेनिया को निर्यात करता है।

---खबर नीचे जारी है---

DRDO ने किया सफल परीक्षण

अर्मेनिया के अलावा दक्षिण-पूर्व एशिया और यूरोपीय देशों ने भी पिनाका रॉकेट में दिलचस्पी दिखाई है। पिनाका मिसाइल सिस्टम को भारतीय सेना में भी बड़े पैमाने पर शामिल करने की रणनीति बनाई जा रही है। इसके अलग-अलग वैरिएंट तैयार किए जा चुके हैं। रक्षा अनुसंधान एंव विकसित संगठन (DRDO) ने हाल ही में इसका सफल परीक्षण किया था।

फ्रांस ने दिखाई दिलचस्पी

बता दें कि नागपुर स्थित सोलर इंडस्ट्रीज और म्युनिशन इंडिया लिमिटेड ने मिलकर पिनाका मिसाइल प्रणाली को विकसित किया है। इसका नाम भगवान शिव के धनुष ‘पिनाका’ के आधार पर रखा गया है। फ्रांस ने भी इस मिसाइल सिस्टम को खरीदने में रुचि दिखाई है।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें- खुशखबरी! कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, तीन महीने में आई सबसे ज्यादा तेजी

First published on: Nov 25, 2024 02:09 PM

End of Article
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola