मनोज सिन्हा की छुट्टी या सियासी बदलाव? विनय कुमार को मिला जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार

विनय कुमार सक्सेना मार्च 2026 में लद्दाख के उपराज्यपाल बने थे. इससे पहले वह दिल्ली के उपराज्यपाल की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. राष्ट्रपति सचिवालय के मार्च के आदेश के मुताबिक उन्हें लद्दाख भेजा गया था, जबकि तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया था.

IAMGE.jpg (5)

विनय कुमार सक्सेना मार्च 2026 में लद्दाख के उपराज्यपाल बने थे. (Photo: ANI)

जम्मू-कश्मीर की सियासत में बड़े फेरबदल के संकेत मिल रहे हैं, ऐसा इसलिए क्योंकि मंगलवार को अचानक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को जम्मू-कश्मीर के भी उपराज्यपाल के तौर पर अतिरिक्त प्रभार सौंपा है. राष्ट्रपति भवन की तरफ से जारी प्रेस रिलीज के अनुसार जम्मू-कश्मीर के मौजूदा उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की छुट्टियों के दौरान विनय कुमार अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे, हालांकि इस फैसले के पीछे प्रदेश में बड़े राजनीतिक फेरबदल की आशंका जताई जा रही है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक मनोज सिन्हा फिलहाल छुट्टी पर है.

विज्ञापन

क्या इस फैसले के पीछे कोई बड़ा राजनीतिक बदलाव ?

राष्ट्रपति के इस आदेश के सामने आते ही सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि क्या यह सिर्फ एक अस्थायी प्रशासनिक व्यवस्था है या इसके पीछे कोई बड़ा राजनीतिक बदलाव भी छिपा है? फिलहाल आधिकारिक तौर पर ऐसा कोई संकेत नहीं दिया गया है कि मनोज सिन्हा को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल पद से हटाया जा रहा है. इसलिए अतिरिक्त प्रभार को उनके स्थायी उत्तराधिकारी के तौर पर देखना अभी जल्दबाजी होगी.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: कौन हैं दिनेश शर्मा, जो बने अंडमान-निकोबार के LG, उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले क्यों दी गई अहम जिम्मेदारी?

कौन हैं विनय कुमार सक्सेना?

आपको बता दें कि विनय कुमार सक्सेना मार्च 2026 में लद्दाख के उपराज्यपाल बने थे. इससे पहले वह दिल्ली के उपराज्यपाल की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. राष्ट्रपति सचिवालय के मार्च के आदेश के मुताबिक उन्हें लद्दाख भेजा गया था, जबकि तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया था. लद्दाख प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, विनय कुमार सक्सेना ने 13 मार्च 2026 को लद्दाख के चौथे उपराज्यपाल के रूप में शपथ ली थी. उन्होंने पूर्व उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता की जगह ली थी.

विज्ञापन

मनोज सिन्हा को लेकर अटकलों का बाजार गर्म

जम्मू-कश्मीर के मौजूदा उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अगस्त 2020 अपने पद की शपथ ली थी. ऐसे में उनकी छुट्टियों के दौरान किसी दूसरे केंद्रशासित प्रदेश के उपराज्यपाल को अतिरिक्त जिम्मेदारी दिया जाना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है. कुछ अटकलों में सिन्हा को केंद्र में बड़ी भूमिका दिए जाने की संभावना जताई जा रही है, जबकि उत्तर प्रदेश की राजनीति को लेकर भी उनके नाम की चर्चा हो सकती है. हालांकि, अभी तक ऐसा कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है कि मनोज सिन्हा को जम्मू-कश्मीर के पद से हटाने या उन्हें नई जिम्मेदारी देने का फैसला हो चुका है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ