Driving Licence New Rule: बार-बार चालान कटवाया तो रद्द हो सकता है DL, क्या है सरकार का नया Negative Point System?

Driving Licence Rules in India: सड़क पर बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर अब सरकार कड़ा शिकंजा कसने जा रही है. हर गलती पर लाइसेंस और आरसी से कटेंगे पॉइंट, तय सीमा पार होते ही दोनों हो जाएंगे सस्पेंड या रद्द. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया नए ‘नेगेटिव पॉइंट सिस्टम’ का बड़ा ऐलान, जानें इसके बारे में

Driving Licence Rules in India, What is Negative Point System, driving licence new rule⁠, ⁠traffic challan rules india

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया नए 'नेगेटिव पॉइंट सिस्टम' का बड़ा ऐलान. Photo Credit: AI

विज्ञापन

अगर आप भी सड़क पर बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़ते हैं तो अब संभल जाइए. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय एक ऐसा नियम लाने की तैयारी कर रहा है, जिससे आपकी जरा सी लापरवाही ड्राइविंग लाइसेंस (DL) और गाड़ी का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) दोनों रद्द करा सकती है. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने SIAM के 66वें वार्षिक सम्मेलन में नए ‘नेगेटिव पॉइंट सिस्टम’ का ऐलान किया है, जिसमें बार-बार चालान कटने पर ड्राइविंग लाइसेंस के रद्द होने का प्रावधान है, वहीं अच्छे चालकों को फायदा भी होगा.

भारतीय Driving Licence से इन देशों में चला सकते हैं कार, ज्यादातर लोगों को नहीं पता ये नियम

विज्ञापन

क्या है सरकार का नया ‘नेगेटिव पॉइंट सिस्टम’?

नितिन गडकरी के अनुसार, परिवहन मंत्रालय ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी के लिए एक ‘ग्रेडेड पॉइंट सिस्टम’ तैयार कर रहा है. इसके तहत जब भी कोई चालक ट्रैफिक नियम तोड़ेगा तो उसके लाइसेंस और आरसी से पॉइंट कट जाएंगे. यदि किसी चालक के तय सीमा से अधिक पॉइंट कटते हैं तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित या पूरी तरह से रद्द कर दिया जाएगा. केंद्रीय मंत्री ने साफ किया कि इस व्यवस्था का मुख्य मकसद जिम्मेदार ड्राइवरों और बार-बार नियम तोड़ने वालों के बीच फर्क करना है. जिन चालकों का ड्राइविंग रिकॉर्ड साफ-सुथरा रहेगा और अच्छे पॉइंट्स होंगे, उन्हें बीमा कंपनियों और अन्य माध्यमों से विशेष छूट व फायदे दिए जाएंगे. वहीं, बार-बार गलतियां करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी.

सड़क हादसों पर लगेगी लगाम

देश में सड़क सुरक्षा की गंभीर स्थिति पर चिंता जताते हुए गडकरी ने बताया कि भारत में हर साल करीब 5 लाख सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जिनमें लगभग 1.80 लाख लोगों की जान चली जाती है. इनमें जान गंवाने वाले अधिकांश लोग 18 से 36 वर्ष के युवा होते हैं. उन्होंने कहा कि चालकों का गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार एक बड़ी समस्या है और हादसों को हर हाल में रोकना होगा. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि देश में चालकों के व्यवहार में सुधार के लिए 1,600 ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर खोले जा रहे हैं, जहां अब तक 10 लाख चालकों को प्रशिक्षित किया जा चुका है. इसके अलावा अक्टूबर 2027 से ‘भारत NCAP 2.0’ लागू करने की भी तैयारी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ