Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन अपने 6 से 9 सितंबर के पूर्वोत्तर राज्यों (असम, मेघालय, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश) के आधिकारिक दौरे के अंतिम चरण में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राजस्थान में आज नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान कराया जाएगा. राज्य के 309 नगरीय निकायों में मतदाता अपने प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए वोट डालेंगे. चुनाव को लेकर संबंधित क्षेत्रों में प्रशासन की ओर से सुरक्षा और मतदान व्यवस्था पूरी कर ली गई है.
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज पूर्वोत्तर राज्यों के अपने आधिकारिक दौरे के अंतिम दिन विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. उनका यह दौरा 6 सितंबर से शुरू हुआ था, जिसके तहत उन्होंने असम, मेघालय, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश का दौरा किया.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी आज श्रीलंका के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे. इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करना और रक्षा एवं सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना है. यात्रा के दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है.
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह अहमदाबाद में आयोजित वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज (WAPS)-2026 के समापन समारोह में हिस्सा लेंगे. इस आयोजन में पैरा तीरंदाजों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है.
भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन आज से ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे. यह दौरा दोनों देशों के साथ भारत के समुद्री सहयोग और रक्षा संबंधों को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी से राष्ट्रीय पोषण माह-2026 का शुभारंभ करेंगे. इसी दौरान वह ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ अभियान की भी शुरुआत करेंगे. अभियान के जरिए आंगनवाड़ी केंद्रों की व्यवस्थाओं और बच्चों व महिलाओं से जुड़ी पोषण सेवाओं को मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा.
वहीं, राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में आज निर्धारित समय के दौरान बिजली आपूर्ति प्रभावित रह सकती है. बिजली कंपनियों की ओर से रखरखाव और जरूरी कार्यों के चलते कुछ क्षेत्रों में तय अवधि के लिए सप्लाई बाधित रहने की सूचना दी गई है.
इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए लिए बने रहें News 24 के साथ…
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तर प्रदेश: फिल्म ‘हनुमान अंश’ के कास्ट और क्रू मेंबर्स ने CM योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. कास्ट और क्रू मेंबर्स में डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी और एक्टर शोभिनव शामिल थे.









