दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव राकेश मेहता का शव फ्लैट में फंखे से लटका मिला

अधिकारियों ने बताया कि मेहता का शव छह सितंबर को नोएडा के सेक्टर 82 स्थित उनके आवास पर छत के पंखे से लटका हुआ मिला था.

Rakesh Mehta, Former Delhi Chief Secretary, Delhi, Sheila Dikshit, Rakesh Mehta death, Rakesh Mehta suicide

1975 बैच के IAS अधिकारी मेहता ने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के कार्यकाल में काम किया था.

विज्ञापन

दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव राकेश मेहता ने नोएडा स्थित अपने घर में सुसाइड कर लिया. पुलिस को एक नोट मिला है. नोट में उन्होंने इस फैसले के पीछे स्वास्थ्य और मानसिक समस्याओं का जिक्र किया है. 74 वर्षीय मेहता का शव 6 सितंबर को मिला था. अधिकारियों ने बताया कि मेहता का शव छह सितंबर को नोएडा के सेक्टर 82 स्थित उनके आवास पर छत के पंखे से लटका हुआ मिला था.

1975 बैच के IAS अधिकारी मेहता ने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के कार्यकाल में काम किया था. उन्होंने दिल्ली सरकार में अलग-अलग पदों पर काम किया, जिसमें दिल्ली नगर निगम के कमिश्नर का पद भी शामिल था. वे 2007 में दिल्ली के मुख्य सचिव बने और तीन साल से ज्यादा समय तक इस पद पर रहे. उन्हें ट्रांसपोर्ट, बिजली और सिविक इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कुछ अहम प्रोजेक्ट्स को पूरा करने का श्रेय दिया जाता है. उनके कार्यकाल के दौरान ही 2010 में दिल्ली में कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन हुआ था. साल 2010 में ही उनका रिटायरमेंट हो गया था.

विज्ञापन

मेहता के पूर्व सहयोगियों ने कहा कि उन्होंने दिल्ली सरकार में विभिन्न पदों पर कार्य किया और वह दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के आयुक्त भी रहे थे.

सोमवार को उनका अंतिम संस्कार लोधी रोड श्मशान घाट पर किया गया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ