Petrol Diesel Price Update: मिडिल ईस्ट की जंग के बीच होर्मुज स्ट्रेट को लेकर टेंशन बढ़ गई। इस बीच चर्चा है कि होर्मुज स्ट्रेट को बिल्कुल बंद किया जा सकता है। इस वजह से भारत में भविष्य में पेट्रोल-डीजल और गैस का संकट गहरा सकता है, लेकिन केंद्र सरकार ने संकट गहराने से पहले ही एहतियाती कदम उठा दिए हैं। केंद्र सरकार ने देश में पेट्रोल-डीजल और LPG का पर्याप्त भंडार होने का प्लान-बी एक्टिव करने का दावा किया है।

22 देशों की ईरान से होर्मुज खोलने की अपील

दुनियाभर के 22 देशों ने ईरान से होर्मुज स्ट्रेट को खोलने की अपील की है। इस बीच भारत के करीब 4 ऑयल-LPG टैंकर होर्मुज स्ट्रेट क्रॉस करके भारत आ चुके हैं, लेकिन बावजूद इसके भारत सरकार ने अपना प्लान-बी एक्टिव कर दिया है। कच्चे तेल की सप्लाई समेत शिपिंग सिक्योरिटी के लिए किए जा रहे उपायों में तेजी ला दी है। रिफाइनरियों को पूरी क्षमता के साथ काम करने का आदेश दिया है। साथ ही खाड़ी में भारतीय जहाजों की कड़ी निगरानी की जा रही है।

---विज्ञापन---

दुनिया में मचा हड़कंप, न्यूक्लियर वार का खतरा मंडराया! ईरान ने इजरायल के 2 परमाणु ठिकानों डिमोना-अराद पर दागी मिसाइल

---विज्ञापन---

पैनिक फैलने से रोकने के लिए उठाए कदम

केंद्र सरकार ने कच्चे तेल की सप्लाई बनाए रखने, समुद्री जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और संकट होने पर लोगों को सहयोग करने के लिए इमरजेंसी उपाय लागू कर दिए हैं। गैस का संकट गहराने के चलते घबराकर की गई सिलेंडर की खरीदारी को रोकने के लिए भी एहतियातन कदम उठाए गए हैं। LPG की घरेलू डिमांड पूरी करने के लिए कच्चे तेल का स्टॉक रिजर्व है। पेट्रोल-डीजल का स्टॉक भी पर्याप्त है। लोगों से अपील की है कि वे घबराहट में तेल-गैस न खरीदें।

---विज्ञापन---

घरेलू गैस की सप्लाई जारी, कमर्शियल भी शुरू

केंद्र सरकार के अनुसार ऑयल कंपनियां भी दिशा-निर्देशों का पालन कर रही हैं। घरेलू गैस की सप्लाई रेगुलर है। वहीं अब कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई भी 50 प्रतिशत की जाएगी। प्राथमिकता के आधार पर 5-5 किलो के सिलेंडर लोगों को दिए जाएंगे। रिफाइनरियों ने उपलब्ध कच्चे तेल से LPG का उत्पादन कर लिया है। जब लोगों का स्टॉक खत्म होने लगेगा तो उस रिजर्व से सप्लाई दी जाएगी। ऐसे में अगले 6 महीने तेल और गैस का संकट गहरने के चांस ही नहीं हैं।

---विज्ञापन---

ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम, ट्रंप बोले- होर्मुज स्ट्रेट खोलो नहीं तो अंधेरे में डूबो देंगे, पावर प्लांट्स तबाह कर देंगे

---विज्ञापन---

लोगों को PNG कनेक्शन देने पर सरकार का जोर

गैस कंपनियां और एजेंसियां लोगों को घरों और व्यावसायों के लिए PNG कनेक्शन लेने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं, ताकि LPG पर निर्भरता कम हो। इसके लिए कनेक्शन के अप्रूवल में तेजी लाने का निर्देश कंपनियों और एजेंसियों को केंद्र सरकार ने दिया है। केरोसिन के आवंटन को भी मंजूरी दी गई है और छोटे और मध्यम वर्गीय उपभोक्ताओं के लिए कोयले की सप्लाई बढ़ाई है। कुल मिलाकर केंद्र सरकार का फोकस LPG पर लोगों की निर्भरता को कम करने का है।

एनर्जी सप्लाई सेफ्टी के लिए उठाए गए हैं कदम

केंद्र सरकार ने एनर्जी सप्लाई सेफ्टी बनाए रखने के लिए भी कदम उठाए हैं। पोर्ट और शिपिंग मिनिस्ट्री होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने के बाद से ही भारतीय समुद्री जहाजों की आवाजाही पर नजर रखे हुए हैं। 24x7 कंट्रोल रूम बनाकर लगातार अपडेट लिया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने ईरान और बहरीन समेत अरब देशों से भारतीय जहाजों को सुरक्षा देने के लिए मनाया है। भारत के लिए समुद्री मार्गों को खुला रखने के साथ ही ग्लोबल सप्लाई चेन की सुरक्षा सुनिश्चित कराई है।