26 सितंबर से संसदीय स्थायी समिति का पुनर्गठन किया गया है. शनिवार को लोकसभा बुलेटिन में इस बात का ऐलान करते हुए जानकारी दी गई. इसमें 24 पैनलों के लिए अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं. कांग्रेस सांसद शशि थरूर को विदेश मामलों की कमेटी के प्रमुख के तौर पर फिर से नियुक्त किया गया है. वहीं, कृषि, पशुपालन और खाद्य प्रसंस्करण समिति का अध्यक्ष कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी को बनाया गया है.
विज्ञापन
Congress MP Charanjit Singh Channi has been appointed as Chairperson of the Committee on Agriculture, Animal Husbandry and Food Processing, reconstituted by Lok Sabha Speaker Om Birla. pic.twitter.com/oFdyurJKHN
बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने वाणिज्य समिति के अध्यक्ष के रूप में TMC की डोला सेन की जगह ली. वहीं, बीजेपी के निशिकांत दुबे कम्युनिकेशन्स और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी कमिटी के प्रमुख बने रहेंगे. डीएमके सांसद तिरुचि शिवा को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पुनर्गठित उद्योग समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. पुनर्गठित वित्त समिति का अध्यक्ष बीजेपी सांसद भर्तृहरि महताब को बनाया गया है.
BJP MP Bhartruhari Mahtab has been appointed as Chairperson of the Committee on Finance, reconstituted by Lok Sabha Speaker Om Birla. pic.twitter.com/eldjYaaVFG
राधा मोहन दास अग्रवाल गृह मामलों की समिति की अध्यक्षता करेंगे और बीजेपी के राधा मोहन सिंह रक्षा समिति की अध्यक्षता करेंगे. बीजेपी के अनुराग सिंह ठाकुर को कोयला, खान और इस्पात समिति का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि बीजेपी के राजीव प्रताप रूडी जल संसाधन समिति का नेतृत्व करेंगे. वहीं, कांग्रेस के मुकुल वासनिक शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल मामलों की समिति के अध्यक्ष चुने गए हैं. बीजेपी की मेधा विश्राम कुलकर्णी विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन समिति की प्रमुख होंगी, और जेडी(यू) के संजय कुमार झा परिवहन, पर्यटन और संस्कृति समिति की अध्यक्षता करेंगे.