भारत को हर साल चाहिए 36-40 फाइटर जेट… एयरफोर्स चीफ एपी सिंह की चिंता की क्या है वजह?

एयर चीफ मार्शल ए पी सिंह ने शनिवार को कहा कि तेजस कॉम्बैट एयरक्राफ्ट को शामिल करने में हो रही देरी से भारतीय वायु सेना (IAF) को नुकसान हो रहा है.

AP Singh

एयरफोर्स चीफ एपी सिंह की चिंता की क्या है वजह? (Photo: ANI)

विज्ञापन

एयर चीफ मार्शल ए पी सिंह ने शनिवार को कहा कि तेजस कॉम्बैट एयरक्राफ्ट को शामिल करने में हो रही देरी से भारतीय वायु सेना (IAF) को नुकसान हो रहा है. ये ऐसे समय में हो रहा है जब फाइटर जेट स्क्वाड्रन की संख्या कम हो रही है और सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए हवाई ताकत बहुत जरूरी होती जा रही है. एयर फोर्स डे से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, IAF प्रमुख ने ये भी कहा कि अगले कुछ सालों तक हर साल कम से कम 36-40 फाइटर जेट शामिल करने की जरूरत है. उन्होंने उम्मीद जताई कि देश में बने तेजस मार्क-1A एयरक्राफ्ट और मल्टी-रोल फाइटर एयरक्राफ्ट (MRFA) प्रोग्राम के तहत खरीदे जाने वाले राफेल कॉम्बैट जेट के शामिल होने से स्थिति में सुधार होगा.

ये भी पढ़ें: इंडियन आर्मी की ताकत में एक और इजाफा, थल सेना में शामिल होने के लिए तैयार ‘ड्रोन काल’

विज्ञापन

क्या बोले वायुसेना के चीफ?

एयर चीफ मार्शल सिंह ने कहा कि अगर सब कुछ योजना के अनुसार हुआ, तो भारत इस फाइनेंशियल ईयर तक MRFA डील को अंतिम रूप देने पर विचार कर रहा है. अपनी अब तक की सबसे बड़ी डिफेंस खरीद प्रक्रिया के तहत, भारत ने फरवरी में फ्रांस के साथ सरकार-से-सरकार (G2G) फ्रेमवर्क के तहत 114 राफेल फाइटर जेट खरीदने के लंबे समय से लंबित प्रस्ताव को मंजूरी दी थी. ये योजना भारतीय वायु सेना की युद्ध क्षमता को बढ़ाने के लिए लगभग दो दशक पहले शुरू की गई थी.

इससे क्या नुकसान होगा?

इस प्रोजेक्ट से जुड़ी कीमत पर बातचीत और बाकी महत्वपूर्ण मुद्दों को अभी अंतिम रूप दिया जा रहा है. उन्होंने भारत और फ्रांस के बीच बातचीत का जिक्र करते हुए कहा, ”मुझे लगता है कि अगर सब कुछ ठीक रहा, तो हम इस फाइनेंशियल ईयर में इस (MRFA डील) पर साइन कर पाएंगे. मुझे यही उम्मीद है. लेकिन ये दोनों तरफ से होने वाली प्रक्रिया है.” IAF प्रमुख ने अपनी फोर्स को तेजस मार्क-1A जेट की सप्लाई में देरी पर भी चिंता जताई. फरवरी 2021 में, रक्षा मंत्रालय ने IAF के लिए 83 तेजस Mk-1A जेट खरीदने के लिए HAL के साथ 48,000 करोड़ रुपये की डील की थी. एयरक्राफ्ट का पहला बैच मार्च 2024 में डिलीवर किया जाना था. हालांकि, अब तक IAF को एक भी जेट नहीं मिला है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ