Operation Sindoor: 10 मई तक 150 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल, यहां देखें पूरी लिस्ट

Operation Sindoor: पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर भारत द्वारा हमला किए जाने के बाद सैकड़ों फ्लाइट्स रद्द की गई हैं। श्रीनगर, जम्मू, अमृतसर, लेह, चंडीगढ़ समेत कई शहरों के नाम शामिल हैं। यहां पूरी लिस्ट देखें।

Operation Sindoor
विज्ञापन

Operation Sindoor: भारत ने पाकिस्तान पर 7 मई को अलसुबह 1 से 3 बजे के बीच एयर स्ट्राइक की। भारतीय वायुसेना PoJK में घुसकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया, जिसमें आतंकियों के ठिकानों को तबाह कर दिया गया। इसके चलते सैकड़ों फ्लाइट्स को कैंसिल करने का ऐलान किया है। इस दौरान करीब 150 फ्लाइट्स को 10 मई तक के लिए कैंसिल किया गया है। जिन एयरलाइन्स ने फ्लाइट्स कैंसिल करने का ऐलान किया गया है, उनमें एयर इंडिया और इंडिगो एयरलाइंस का नाम शामिल हैं। जानिए किन शहरों के लिए फ्लाइट्स कैंसिल की गई हैं।

इंडिगो एयरलाइन ने कैंसिल की फ्लाइट्स

पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बाद भारतीय एयर स्पेस रिस्ट्रिक्शन के चलते इंडिगो एयरलाइंस ने 10 मई तक 150 से ज्यादा फ्लाइट्स (उड़ानों) को कैंसिल कर दिया है। इसमें श्रीनगर, जम्मू, अमृतसर, लेह, चंडीगढ़, धर्मशाला, बीकानेर, जोधपुर, ग्वालियर, किशनगढ़ और राजकोट को जाने वाली फ्लाइट्स कैंसिल की गई हैं। वहीं, एयर इंडिया ने 10 मई तक अपनी सेवाएं रद्द करने का ऐलान किया है, जिसमें जम्मू, श्रीनगर, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट जैसे एयरपोर्ट के नाम शामिल हैं।

विज्ञापन

इंडियागो और एअर इंडिया ने अपनी कई फ्लाइट्स कैंसिल कर दी है। इन हवाई अड्डों के बंद होने के बारे में विमानन अधिकारियों की अधिसूचना के बाद फ्लाइट्स के कैंसिल होने की जानकारी दी, जिसमें बताया गया कि फ्लाइट्स 10 मई को सुबह 5:29 बजे तक कैंसिल रहेंगी।

विज्ञापन

पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक से एयर इंडिया एक्सप्रेस एयरलाइंस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी किया। जिसमें असुविधा के लिए खेद जताते हुए यात्रियों से अपडेट देखने के लिए कहा गया। साथ में यह भी कहा कि मौजूदा स्थिति की वजह से हमारे नेटवर्क पर कई उड़ानें प्रभावित भी हुई हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ