भारत की एयर स्ट्राइक से मसूद अजहर का पूरा परिवार खत्म, ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी सबसे बड़ी खबर

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर में मसूद अजहर का पूरा परिवार खत्म हो गया है। कहा गया है कि मसूद अजहर ने खुद दावा किया है कि भारत की एयर स्ट्राइक में उसके परिवार के 10 लोग मारे गए हैं।

Masood Azhar
विज्ञापन

पाकिस्तान और POK में भारत के ऑपरेशन सिंदूर में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी मसूद अजहर का पूरा परिवार भी खत्म हो गया है। यह जानकारी BBC के हवाले से सामने आई है। मसूद अजहर ने BBC उर्दू को बताया कि भारत की एयर स्ट्राइक के बाद मसूद अजहर ने अपना बयान जारी किया है। मसूद अजहर  ने यह बताया है कि भारत के हमले में उसके घर के 10 लोगों के मौत होने की पुष्टि हुई है।

रिपोर्ट के अनुसार, मसूद ने खुद बताया है कि उसकी पत्नी और 3 बेटे भी मारे गए हैं। उसके संगठन जैश-ए-मोहम्मद के 4 गुर्गे भी हमले में मारे गए हैं। मसूद ने अपनी गीदड़भभकी भी दोहराई कि भारत से खून के एक-एक कतरे का बदला लिया जाएगा। मसूद अजहर के परिवार के मरने वाले 10 लोगों में से 5 बच्चे शामिल हैं। कुछ महिलाओं के भी मरने की खबर है। मसूद का भाई और बहनोई भी स्ट्राइक में ढेर हो गए हैं।

विज्ञापन

 

मसूद अजहर का बयान

प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मौलाना मसूद अजहर ने कहा है कि भारत से बहवलपुर में सुभानल्लाह जामा मस्जिद पर हमले में उनके परिवार के 10 सदस्य और 4 करीबी सहयोगी मारे गए हैं। बुधवार को उनके द्वारा जारी एक बयान में दावा किया गया है कि मृतकों में मौलाना मसूद अजहर की बड़ी बहन, उनके पति, मसूद अजहर के भतीजे और उनकी पत्नी, एक और भतीजी और उनके परिवार की 5 बच्चे शामिल थे। मसूद अजहर और उनकी मां के एक करीबी सहयोगी भी मारे गए हैं, जबकि मंगलवार रात हमले में 2 अन्य करीबी सहयोगी मारे गए थे।

विज्ञापन

मसूद अजहर ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना भी की और कहा कि उनके अत्याचारों और क्रूरता ने सभी हदें तोड़ दी हैं, अब कोई दया की उम्मीद न रखे। बता दें कि हाफिज मसूद अजहर पाकिस्तान में प्रतिबंधित संगठन जैश-ए-मोहम्मद का संस्थापक और प्रमुख हैं। उनका नाम तब सुर्खियों में आया, जब 1995 में कश्मीर में 6 विदेशी पर्यटकों का अपहरण हुआ। मामले में उसका और उसके आतंकी संगठन का नाम आया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ