इंडियन आर्मी ने जारी किया ऑपरेशन सिंदूर का वीडियो, देखें कैसे पाक में घुसकर आतंक के अड्डे को किया तबाह

इंडियन आर्मी ने अपनी ट्विटर हैंडल से एक वीडियो जारी किया है। यह वीडियो ऑपरेशन सिंदूर का बताया जा रहा है। इस वीडियो में पाक में घुसकर आतंक के अड्डे को तबाह करते हुए दिखाया गया है।

Operation Sindoor
विज्ञापन

इंडियन आर्मी ने अपनी ट्विटर हैंडल से एक वीडियो जारी किया है। यह वीडियो ऑपरेशन सिंदूर का है। इस वीडियो में पाक में घुसकर आतंक के अड्डे को तबाह करते हुए दिखाया गया है।

विज्ञापन

अब्बास आतंकवादी शिविर तबाह

बुधवार दोपहर करीब 2 बजे इंडियन आर्मी ने अपन ट्विटर हैंडल से एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में भारतीय सेना के जवान लश्कर-ए-तैयबा के ठिकानों को तबाह करते दिख रहे हैं। यह वीडियो करीब 34 सेकेंड का है। यह पाकिस्तान के कोटली में स्थित अब्बास आतंकवादी शिविर का है। यह भारतीय नियंत्रण रेखा (POJK) से 13 किलोमीटर दूरी पर है। सेना के मुताबिक, यह लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का प्रशिक्षण केंद्र का है। यहां करीब 50 से अधिक आतंकवादियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

वीडियो सामने आने के बाद पाक में अफरा-तफरी 

विज्ञापन

मंगलवार देर रात ऑपरेशन सिंदूर पाक में लोग डरे हुए हैं। भारतीय सेना द्वारा कार्रवाई की वीडियो जारी करने के बाद पाक में अफरा-तफरी मच गई है। वहां के लोगों में डर का माहौल है।

आतंकी मसूद अजहर का खानदान खत्म 

विज्ञापन

पाक मीडिया के मुताबिक, इस हमले में आतंकी मसूद अजहर का खानदान मारा गया है। जबकि आतंकी मसूद वहां से बचकर निकला। इंडियन आर्मी की कार्रवाई में मसूद के भाई समेत कई रिश्तेदार मारे गए। यह सभी इसी आतंकी शिविर में रह रहे थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ