आरोपियों को पकड़ने के लिए लगाए गए 120 पुलिसकर्मी, ऑपरेशन हनीमून के तहत ऐसे सुलझी राजा रघुवंशी हत्याकांड की गुत्थी

Operation Honeymoon : मेघालय पुलिस ने राजा रघुवंशी हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए ऑपरेशन हनीमून चलाया था। इसके बाद पुलिस ने सोनम समेत सभी आरोपियों का पर्दाफाश किया। आइए जानते हैं कि कैसे सुलझी राजा मामले की गुत्थी?

Raja-sonam raghuvanshi

ऑपरेशन हनीमून के तहत पुलिस ने सुलझाई राजा रघुवंशी हत्याकांड की गुत्थी।

विज्ञापन

Operation Honeymoon : मध्य प्रदेश स्थित इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए मेघालय पुलिस ने ऑपरेशन हनीमून चलाया। राजा की पत्नी सोनम बेवफा के साथ-साथ साजिशकर्ता भी निकली। सोनम के प्रेमी राज कुशवाहा ने तीन कॉन्ट्रैक्ट किलर आकाश राजपूत, विशाल उर्फ विक्की ठाकुर और आनंद कुर्मी के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। आरोपियों को पकड़ने के लिए 120 पुलिसकर्मी लगाए गए थे।

मेघालय पुलिस ने राजा रघुवंशी हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाने के लिए 20 टीमें गठित की थीं। मेघालय पुलिस ने इंदौर पुलिस के साथ मिलकर 8-9 जून की रात को इंदौर से आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ऑपरेशन हनीमून चलाया था, ताकि संभलने का मौका तक न मिल सके। आरोपियों को पकड़ने के लिए कुल 120 पुलिस कर्मी लगाए गए थे।

विज्ञापन

42 सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए

पुलिस ने तीन आरोपियों का गहराई से प्रोफाइल चेक किया, जिसके बाद 7 जून से छापेमारी शुरू की गई। शिलॉन्ग में सैकड़ों होम स्टे हैं, जहां यह घटना हुई, वहां इनकी प्रोफाइल को मैच किया गया। पुलिस ने पूछताछ कर सीसीटीवी फुटेज से मिलान किया। मेघालय पुलिस ने बताया कि आरोपी 21 मई को सोनम-राजा के पीछे आए थे। पुलिस ने 42 सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

कैसे सोनम पर हुआ शक?

पुलिस की जांच में पता चला कि 11 मई को राजा-सोनम का विवाह हुआ था। कपल 20 मई को हनीमून के लिए गुवाहाटी और 22 मई को शिलॉन्ग पहुंचे। शिलॉन्ग में 22 मई राजा की हत्या कर दी गई। पुलिस को सोनम पर तब शक हुआ, जब दोनों ने हनीमून की कोई तस्वीर नहीं ली थी। इस घटना के बाद बेवफा सोनम ने अपने पति राजा रघुवंशी के सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट कर लिखा कि सात जन्मों का साथ है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ