'20-30 करोड़ रुपए और मंत्री पद का ऑफर', उमर अब्दुल्ला का BJP पर सरकार गिराने की कोशिश का बड़ा आरोप

Omar Abdullah Allegations BJP: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर सरकार गिराने की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया है.उमर का दावा है कि नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के विधायक को 20-30 करोड़ रुपये और मंत्री पद का लालच दिया गया था.BJP की तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी पार्टी का एक भी विधायक नहीं टूटा।

Omar Abdullah
विज्ञापन

Omar Abdullah Allegations BJP: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने BJP पर NC सरकार को गिराने और विधायकों की खरीद-फरोख्त की कोशिश करने का गंभीर आरोप लगाया है। श्रीनगर के हजरतबल में अपनी दादी बेगम अकबर जहां की 26वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उमर अब्दुल्ला ने दावा किया कि भाजपा से जुड़े एक शीर्ष पदाधिकारी और सुप्रीम कोर्ट के वकील ने जम्मू से नेशनल कॉन्फ्रेंस के एक विधायक को पाला बदलने के बदले 20 से 30 करोड़ रुपए नकद, मंत्री पद और जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल कराने का लालच दिया था.अब्दुल्ला ने स्पष्ट किया कि प्रलोभनों और पर्दे के पीछे की वार्ताओं के बावजूद नेशनल कॉन्फ्रेंस का एक भी विधायक नहीं टूटा और उनकी सरकार पूरी तरह से मजबूत और स्थिर है।

टिकट न मिलने पर क्या बोले नरोत्तम मिश्रा? MP के पूर्व गृह मंत्री से EXCLUSIVE बातचीत

विज्ञापन

उमर अब्दुल्ला बोले, जनता ने पीछे बैठाया है, वहीं रहोगे

हजरतबल रैली में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उमर अब्दुल्ला ने कहा कि भाजपा जनादेश का अपमान करने की कोशिश कर रही है.जनता ने चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन को स्पष्ट बहुमत दिया है और भाजपा को विपक्ष में बैठने का जनादेश मिला है।
“ईश्वर गवाह है कि जम्मू के हमारे एक विधायक ने मुझे खुद बताया कि भाजपा के एक बड़े नेता ने उन्हें 30 करोड़ रुपए और मंत्री पद की पेशकश की.वे सोचते हैं कि हमारे लोगों का ईमान इतना कमजोर है.लेकिन भाजपा कान खोलकर सुन ले, वह कभी चोर दरवाजे से कश्मीर की कुर्सी पर नहीं बैठ सकती।”

केंद्र सरकार पर राज्य का दर्जा न देने का आरोप

उमर अब्दुल्ला ने केंद्र सरकार पर जम्मू-कश्मीर की जनता के अधिकारों को दबाने का भी आरोप लगाया.उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले संसद में राज्य का दर्जा वापस देने का वादा किया गया था, लेकिन अब उसी वादे का इस्तेमाल चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने और विधायकों की खरीद-फरोख्त के लिए सौदेबाजी के रूप में किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ