'नितिन गडकरी को खुद भाजपा कर रही बदनाम', E20 पेट्रोल पर मचे बवाल के बीच संजय राउत का बड़ा दावा

नितिन गडकरी को लेकर शिवसेना नेता संजय राउत ने एक बड़ा दावा किया है. E20 पेट्रोल पर मचे बवाल के बीच संजय राउत ने कहा है कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को उनकी खुद की भाजपा पार्टी बदनाम कर रही है और उनकी छवि को नुकसान पहुंचा रही है.

nitin.jpg

शिवसेना यूबीटी संजय राउत ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. संजय राउत का कहना है कि केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की छवि को उनकी खुद की भारतीय जनता पार्टी नुकसान पहुंचाना चाहत है क्योंकि गडकरी देश के अगले प्रधानमंत्री बनने के लिए एक मजबूत दावेदार हैं.

विज्ञापन

संजय राउत ने ये भी कहा कि नितिन गडकरी को बदनाम करने के पीछे कोई बाहरी ताकत नहीं हैं बल्कि खुद भाजपा के ही कुछ बड़े नेता शामिल हैं.

विज्ञापन

भाजपा के लोग ही कर रहे गडकरी को बदनाम- राउत

वहीं, संजय राउत ने पत्रकारों से भी बातचीत की. उन्होंने पत्रकारों से कहा कि गडकरी को लेकर जनता के बीच जो भ्रम फैलाया जा रहा है, उसके पीछे उनकी अपनी ही भाजपा पार्टी के लोग शामिल हैं, जो उनकी छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं.

राउत ने ये भी कहा कि ‘गडकरी साहब को लेकर जो भ्रम फैला है, उसमें उनकी ही पार्टी के लोगों का हाथ है. नितिन गडकरी को बदनाम करने में और कोई नहीं बल्कि भाजपा के ही लोग हैं, वे उन्हें किसी न किसी तरह से एक जाल में फंसाना चाहते हैं.’

विज्ञापन

2014 से पहले भी हुईं थी गडकरी को फंसाने की कोशिशें- राउत

वहीं, पत्रकारों से बात करते हुए राउत ने अतीत का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, 2014 से पहले भी जब गडकरी को पार्टी अध्यक्ष के रूप में दूसरे कार्यकाल देने की चर्चा चल रही थी, तब भी उन्हें इसी तरह फंसाने की कोशिशें हुई थीं. उन्होंने दावा किया कि नितिन गडकरी की लोकप्रियता अच्छी है और वे पीएम पद के अगले दावेदार हो सकते थे इसलिए भाजपा खुद ही साजिश रच रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ