चुनाव लड़ने को पैसे नहीं! देश की Economy चलाने वाली सीतारमण की संपत्ति कितनी?

Nirmala Sitharaman Net Worth: देश की अर्थव्यवस्था की बागडोर संभालने वाली केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का कहना है कि आगामी लोकसभा चुनाव में वह इसलिए नहीं खड़ी हो रही हैं क्योंकि उनके पास चुनाव लड़ने के लिए पैसा नहीं है। इस रिपोर्ट में जानिए सीतारमण के पास कितनी संपत्ति है।

Health Insurance, Health Insurance GST Tax. Nirmala Sitharaman, GST Council Meeting

Nirmala Sitharaman

विज्ञापन

Nirmala Sitharaman Net Worth : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस बार लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी के रूप में नहीं दिखाई देंगी। उनका कहना है कि भाजपा की ओर से उन्हें चुनाव लड़ने का प्रस्ताव मिला था लेकिन उनके पास इतना पैसा नहीं है कि लोकसभा का चुनाव लड़ सकें। इसीलिए उन्होंने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। इस रिपोर्ट में जानिए देश की अर्थव्यवस्था संभालने वाली निर्मला सीतारमण की संपत्ति कितनी है।

विज्ञापन

कितनी है निर्मला सीतारमण की संपत्ति

अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट के बाकी मंत्रियों से तुलना की जाए तो सच में सीतारमण की संपत्ति काफी कम है। देश के मतदाताओं तक चुनाव संबंधी जानकारी पहुंचाने वाली वेबसाइट माईनेता डॉट इन्फो के अनुसार सीतारमण की चल और अचल संपत्तियों को मिलाकर कुल 2 करोड़ 50 लाख 99 हजार 396 रुपये की संपत्ति है। उनके पास 315 ग्राम सोना और 2 किलो चांदी है। बता दें कि निर्मला सीतारमण के पास कोई कार नहीं है।

वाहन के नाम पर है बजाज का स्कूटर

उनके पास बजाज का चेतक स्कूटर है जिसकी कीमत 28,200 रुपये है। इसके अलावा हैदराबाद के पास उनकी गैर कृषि भूमि है जिसकी कीमत लगभग 16 लाख रुपये है। उनकी सभी अचल संपत्तियों की कुल मिलाकर कीमत 1 करोड़ 87 लाख, 60 हजार 200 रुपये है। राज्यसभा के लिए चुनावी एफिडेविट में उन्होंने अपने पास 17,200 रुपये कैश होने की जानकारी दी थी। इसके अलावा बैंक एफडी के रूप में 45 लाख 4479 रुपये हैं।

विज्ञापन

‘देश का पैसा मेरी संपत्ति में नहीं आता’

राज्यसभा के लिए चुनावी एफिडेविट में उन्होंने अपने पास 17,200 रुपये कैश होने की जानकारी दी थी। इसके अलावा बैंक एफडी के रूप में 45 लाख 4479 रुपये हैं। बता दें कि जब सीतारमण से यह पूछा गया कि उनके पास चुनाव लड़ने के लिए पर्याप्त पैसा क्यों नहीं है, तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि देश का पैसा मेरा पैसा नहीं है। मेरी संपत्ति में मेरी खुद की सैलरी, कमाई और बचत का पैसा आता है और यह चुनाव के लिए पर्याप्त नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ