---विज्ञापन---

देश angle-right

73 साल, 17 लोकसभा चुनाव और एक भी महिला सांसद नहीं! बेंगलुरु में इस बार क्या होगा?

Lok Sabha Election 2024 : बेंगलुरु उत्तर लोकसभा सीट से भाजपा ने और बेंगलुरु दक्षिण से कांग्रेस ने महिला नेता को टिकट दिया है। देश के आजाद होने के बाद से बेंगलुरु से कोई भी महिला सांसद बनकर संसद नहीं पहुंच पाई है। उम्मीद है कि इस बार स्थिति बदलेगी और दोनों में से कोई एक नेता इतिहास रचेगी।

---विज्ञापन---

Bengaluru Lok Sabha Election 2024 : साल 1947 में आजादी मिलने के बाद से देश में 17 लोकसभा चुनाव हो चुके हैं। इस दौरान देश की राजनीति से लेकर हर मामले में कई बड़े परिवर्तन आए हैं। समाज हो या राजनीति, महिलाओं की स्थिति तब के मुकाबले अब कहीं बेहतर हुई है। लेकिन भारत की ‘सिलकॉन वैली’ के नाम से मशहूर बेंगलुरु को आज तक एक भी महिला सांसद नहीं मिल पाई है। इस रिपोर्ट में जानिए क्या इस बार बेंगलुरु की जनता इतिहास रच पाएगी या यह ‘सूखा’ अगले पांच साल और चलेगा।

बता दें कि बेंगलुरु सिटी में तीन लोकसभा सीट आती हैं। तीनों सीटों पर वोटिंग दूसरे चरण में 26 अप्रैल को होगी। इस बार बेंगलुरु से किसी महिला के संसद में पहुंचने की संभावना ज्यादा है। ऐसा इसलिए क्योंकि भाजपा और कांग्रेस ने मजबूत महिला उम्मीदवारों को यहां से चुनावी मैदान में उतारा है। बता दें कि कर्नाटक में कुल 22 लोकसभा सीट हैं। भारतीय निर्वाचन आयोग के अनुसार इनमें से 17 सीटों पर महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से ज्यादा है। आगे जानिए किस पार्टी ने बेंगलुरु की सीटों पर किसे टिकट दिया है।

---विज्ञापन---

भाजपा-कांग्रेस ने किसे-किसे दिया टिकट

भाजपा ने बेंगलुरु उत्तर लोकसभा सीट से शोभा करंदलाजे को अपना उम्मीदवार बनाया है। शोभा इस समय केंद्रीय मंत्री हैं। उनके पास एग्रीकल्चर एंड फार्मर्स वेलफेयर मंत्रालय है। वहीं, बेंगलुरु दक्षिण सीट से कांग्रेस ने सौम्या रेड्डी को टिकट दिया है। सौम्या जयनगर विधानसभा से विधायक हैं। दोनों को ही मजबूत नेता माना जाता है। दोनों की इस बार बेंगलुरु के चुनावी इतिहास बदल सकती हैं। चुनाव में इन दोनों में से जो भी जीतेगी वह बेंगलुरु से संसद पहुंचने वाली पहली महिला नेता बन जाएगी और एक नया इतिहास रच देगी।

ये भी पढ़ें: ‘आखिरी सांस तक नहीं खत्म होगा पीलीभीत से रिश्ता’, इमोशनल हुए वरुण गांधी

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: टिकट नहीं मिला तो पिया कीटनाशक, अस्पताल में गई MDMK सांसद की जान

ये भी पढ़ें: Lok Sabha चुनाव में एक बार फिर उतरेंगे गोविंदा! वायरल तस्वीर से मिला हिंट

---विज्ञापन---
First published on: Mar 28, 2024 12:16 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola