Terror Funding Case: जम्मू-कश्मीर में NIA की बड़ी कार्रवाई, 16 ठिकानों पर की छापेमारी

jammu kashmir, nia raids, terror conspiracy case, terrorist attacks

NIA

विज्ञापन

आसिफ सुहाफ, श्रीनगर: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने जमात-ए-इस्लामी टेरर फंडिंग मामले में जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने लगभग एक दशक पहले टेरर फंडिंग मामले में केस दर्ज किया था।

जानकारी के मुताबिक, आतंकी फंडिंग मामले में चल रही जांच के सिलसिले में आज सुबह से जम्मू-कश्मीर में कई स्थानों पर छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जम्मू-कश्मीर पुलिस और अर्धसैनिक बलों के साथ मिलकर बारामूला में 11 और किश्तवाड़ में 5 जगहों पर तलाशी ले रही है।

विज्ञापन

छापेमारी में जुटे अधिकारियों ने कहा कि प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामिया से जुड़े लोगों और उग्रवाद में शामिल लोगों के आवासीय घरों की तलाशी ली जा रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ