Live Updates
नागपुर में स्कूल-कॉलेज बंद
नागपुर में भारी बारिश के कारण सोमवार को सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। आईएमडी ने नागपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मुंबई में बारिश से हवाई उड़नों पर असर, 36 फ्लाइट्स कैंसिल
मुंबई में भारी बारिश की वजह से रविवार को हवाई सेवा प्रभावित हुई। जानकारी के अनुसार, खराब मौसम के चलते मुंबई हवाई अड्डे से 36 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। कई फ्लाइट को दूसरे एयरपोर्ट पर डाइवर्ट किया गया।
पश्चिम बंगाल में बेपटरी हुई मालगाड़ी
पश्चिम बंगाल के रानाघाट में मालगाड़ी पटरी से उतरी। इसे लेकर एक वीडियो भी सामने आया है। रेलवे की टीम काम में जुटी है।
अखिलेश यादव के करीबी के खिलाफ बड़ा एक्शन, मैरिज हाउस पर चला बुलडोजर
सीएम योगी के आदेश के बाद मैनपुरी में बुलडोजर एक्शन हुआ। करहल चेयरमैन चौधरी अब्दुल नईम के मैरिज हाउस पर बुलडोजर चला। चौधरी अब्दुल नईम ने तालाब की जगह पर कब्जा कर मैरिज हाउस बनाया था। करहल चेयरमैन अब्दुल नईम पूर्व सीएम अखिलेश यादव और आजम खान के करीबी हैं।
विशेष राज्य दर्जा और स्पेशल पैकेज पर क्या बोले राजद नेता?
राजद नेता मनोज कुमार झा ने दिल्ली में कहा कि बिहार की ये (विशेष राज्य का दर्जा) मांग जिसे कई लोग अवास्तविक कह देते हैं। जब बिहार और झारखंड का बंटवारा हुआ तब से ये मांग है। राजनीतिक दलों के अतिरिक्त बिहार को श्रम आपूर्ति का केंद्र समझकर केंद्र सरकार की जो नीतियां चलती हैं हम उसमें बदलाव चाहते हैं। हमें दोनों चाहिए, विशेष राज्य का दर्जा भी और विशेष पैकेज भी
केरल में निपाह वायरस से एक की मौत
केरल के मल्लापुरम जिले में निपाह वायरस से पीड़ित एक मरीज की मौत हो गई। एनआईवी पुणे ने इसकी पुष्टि की। बीमारी को रोकने के लिए केंद्र द्वारा तत्काल सार्वजनिक स्वास्थ्य उपाय करने की सलाह दी गई है। मामले की जांच, महामारी की पहचान, तकनीकी सहायता व राज्य की सहायता के लिए एक संयुक्त प्रकोप प्रतिक्रिया केंद्रीय टीम तैनात की जाएगी।
बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले: संजय झा
सर्वदलीय बैठक पर JDU नेता संजय कुमार झा ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले, शुरुआत से यह हमारी पार्टी(JDU) की मांग रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मांग को लेकर बड़ी-बड़ी रैली है। अगर सरकार को लगता है कि ऐसा करने में कोई समस्या है तो हमने बिहार के लिए विशेष पैकेज की मांग रखी है। हमने बिहार में बाढ़ की समस्या को भी रखा। इसका कारण नेपाल का पानी है जिस पर भारत सरकार ही बात कर सकती है। यही दो मुख्य मुद्दे हमने उठाए हैं।
तेलंगाना में 2 मर्डर करके सुसाइड
तेलंगाना में एक शख्स ने अपनी पत्नी और 10 महीने की बेटी की हत्या करके सुसाइड कर ली है। वह ट्रेन के आग कूद गया। सिकंदराबाद के बोवेनपल्ली इलाके की घटना है। मृतक की शिनाख्त गणेश के रूप में हुई है, जो ऑटो रिक्शा ड्राइवर था। वह परिवार कुछ साल पहले महाराष्ट्र से आकर तेलंगाना में बस गया था। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच कर ली है।
दिल्ली पुलिस ने दबोचे 7 साइबर ठग
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल IFSO टीम ने धोखाधड़ी करने वाले 7 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें बैंक अधिकारी भी शामिल है। स्पेशल सेल ने अपराध में शामिल किए गए 7 मोबाइल फोन, एक गाड़ी बरामद की है। इसके अलावा 5.5 लाख बरामद किए हैं। वही धोखाधड़ी करने वाले ठग के बैंक खातों में पड़े 80 लाख रुपये भी फ्रिज किए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी धोखाधड़ी की गई करोड़ों रुपये की बड़ी रकम को ठिकाने लगाने के लिए साजिश रचते थे और बैंक एकाउंट का प्रबंधन करते थे।
बिहार संपर्क क्रांति के डिब्बे में ब्लास्ट
बिहार के समस्तीपुर जिले में आज सुबह बिहार संपर्क क्रांति में ब्लास्ट हुआ, जिससे यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। धमाका इतना जोरदार था कि लोग आनन-फानन में बोगियों से उतर गए। समस्तीपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस पहुंची कि अचानक धमाका हो गया। ब्लास्ट की आवाज सुनते ही यात्रियों और लोगों में भगदड़ मच गई। GRP ने मौके पर आकर जांच की, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
भारतीय नौसैनिक नीरज कुमार की मौत
जम्मू कश्मीर के जिला कठुआ के गांव पडयारी जखबड निवासी 26 वर्षीय नीरज कुमार रघुवंशी की पिछले दिनों इंडोनेशिया में मृत्यु हो गई थी। वह इंडोनेशिया में मर्चेंट नेवी में ओएस रैंक पर तैनात थे। ड्यूटी के दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी। बताया जा रहा है कि नीरज अपने साथियों सहित ड्यूटी पर तैनात थे। उसी दौरान जहाज में गैस रिसाव हुआ और इसमें 3 लोग बेहोश हो गए। उन्हें इंडोनेशिया के अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर उनके 2 साथियों की जान बच गई, लेकिन नीरज की मृत्यु हो गई। आज उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पडयारी पहुंचेगा, वहीं उक्त जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर फैल गई।
अमृतसर से मुंबई जाने वाली फ्लाइट डायवर्ट
अमृतसर से मुंबई जाने वाली उड़ान यूके696 (एटीक्यू-बीओएम) को मुंबई हवाई अड्डे पर खराब मौसम के कारण अहमदाबाद (एएमडी) की ओर मोड़ दिया गया है और इसके 12.15 बजे अहमदाबाद (एएमडी) पहुंचने की उम्मीद है। विस्तारा एयरलाइंस ने बयान जारी करके अपडेट दिया।
जम्मू कश्मीर में भीषण सड़क हादसा
जम्मू कश्मीर के राजौरी में आज भीषण सड़क हादसा हुआ है। सवारियों से भरी एक टैक्सी पहाड़ी से लुढ़क गई। नीचे गिरते ही टैक्सी पिचक गई। हादसे में 2 लोगों की मौत होने की खबर है। वहीं 6 लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। मृतक और घायल एक ही ही परिवार के हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए भिजवाया है। टैक्सी थांदिकास्सी से लाम की ओर जा रही थी और थांडिकास्सी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
केंद्र सरकार की सर्वदलीय बैठक शुरू
संसद का मानसून सत्र सोमवार से शुरू होगा, जो 12 अगस्त तक चलेगा। इससे पहले आज सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है, जो शुरू हो गई है। इस बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कर रहे हैं। बहुजन समाज पार्टी और तृणमूल कांग्रेस इस बैठका का हिस्सा नहीं बने हैं। बैठक में सभी दलों से संसद सत्र को सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की जाएगी।
यूजीसी-नेट परीक्षा रद्द करने का मामला
डार्क वेब पर यूजीसी-नेट का पेपर लीक होने पर परीक्षा रद्द करने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। सीबीआई की जांच पूरी होने तक परीक्षा कराने पर सुप्रीम कोर्ट से रोक लगाने का निर्देश जारी करने की मांग की गई है।
कंबोडिया में फंसे 14 भारतीय कराए गए मुक्त
कंबोडिया में नौकरी के नाम पर साइबर क्राइम में फंसे 14 भारतीयों को मुक्त कराया गया है। नोम पेन्ह स्थित भारतीय दूतावास से मिली सूचना के आधार पर उस देश की कानून लागू करने वाली एजेंसियों ने मुक्त कराया है। दूतावास ने 650 से अधिक भारतीय नागरिकों को मुक्त कराने और वापस भेजने में मदद की। सभी नौकरी के नाम पर झांसों में फंसे थे।
गोंडा-अमरोहा के बाद अलवर में मालगाड़ी डिरेल
गोंडा ट्रेन हादसे और अमरोहा में मालगाड़ी डिरेल होने के बाद एक और हादसा हुआ है। एक और मालगाड़ी डिरेल हो गई। हादसा राजस्थान के अलवर में हुआ है। एडीआरएम जयपुर मनीष गोयल ने बताया कि रात करीब 2:30 बजे अलवर स्टेशन पर रिसीव होने वाली मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए हैं, जो रेवाड़ी जा रही थी। अलवर-मथुरा रेल ट्रैक जल्द ही बहाल कर दिया जाएगा।
कोलकाता में TMC की वार्षिक शहीद दिवस रैली
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आज 21 जुलाई को शहीद दिवस रैली निकाली जाएगी। रैली में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, अभिषेक बैनर्जी और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव मौजूद रहेंगे। तृणमूल कांग्रेस के सभी मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, नेताओं और कार्यकर्ताओं को रैली में उपस्थित होने के आदेश दिए गए हैं।
भाजपा आज महाराष्ट्र में फूंकेगी चुनावी बिगुल
महाराष्ट्र में भाजपा आज पुणे से महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकेगी। इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह महाराष्ट्र पहुंच चुके हैं। एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले खुद मौजूद रहे। आज वे पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं, प्रदेश और केंद्र सरकार के मंत्री और अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में राज्य के वर्तमान समीकरण को देखते हुए चुनाव में जीत के लिए नई रणनीति बनाने पर विचार किया जाएगा।
पंजाब के बठिंडा में 1.5 किलो हेरोइन बरामद
पंजाब में बठिंडा पुलिस ने 3 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनसें 11 करोड़ की करीब 1.5 किलो हेरोइन बरामद हुई है। बठिंडा के एसएसपी दीपक पारीक ने बताया कि बठिंडा में कार्रवाई करते हुए 2 नशा तस्कर दबोचे हैं, जिनसे हेरोइन, 2 कारें और 2.65 लाख कैश बरामद हुआ है। मुखबिर की सूचना पर एक्शन लिया गया।
केंद्र सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक
मोदी सरकार ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है। संसद के बजट सत्र से पहले आज सर्वदलीय बैठक में सेशन को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा। सरकार संसद के दोनों सदनों के सुचारू संचालन के लिए विपक्षी दलों से सहयोग करने का अनुरोध कर सकती है। बजट सत्र सोमवार से शुरू होगा और 12 अगस्त तक चलेगा।
विश्व धरोहर समिति का 46वां सेशन आज से
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली के भारत मंडपम में विश्व धरोहर समिति (WHC) के 46वें सेशन का उद्घाटन करेंगे। यूनेस्को की महानिदेशक ऑड्रे अजोले भी उद्घाटन समारोह में शामिल होंगी, क्योंकि यह यूनेस्को का प्रमुख कार्यक्रम है। इसकी मेजबानी भारत पहली बार कर रहा है। सेशन 21 से 31 जुलाई तक चलेगा।
नमस्कार, 21 जुलाई की खबरों में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में विश्व धरोहर समिति के 46वें सेशन का उद्घाटन किया। मोदी सरकार ने संसद के बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाई। गृहमंत्री अमित शाह पुणे पहुंचे, जहां उन्होंने महाराष्ट्र BJP के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। केरल में निपाह वायरस से एक की मौत हो गई, जबकि मुंबई में बारिश से हवाई उड़ानें प्रभावित हुईं।
संबंधित खबरें
'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
2 hrs agoधरने पर बैठे अंकिता भंडारी के माता-पिता से मिले राहुल और प्रियंका गांधी
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
5 hrs agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
5 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
6 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
6 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
8 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
8 hrs agoपति-पत्नी दोनों के नाम था घर, फिर HC ने हस्बैंड से खाली करने को क्यों बोला?
9 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines