---विज्ञापन---

Aaj Ki Breaking News: क्या लालू यादव एक और केस में फंसेंगे? कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

Today News Headlines: कोलकाता रेप मर्डर केस के विरोध में आज देशभर के डॉक्टर्स हड़ताल पर हैं। वहीं बंगाल में एक और हत्याकांड हुआ है। राहुल गांधी की नागरिकता छीनने के लिए हाईकोर्ट में याचिका डाली गई है।

---विज्ञापन---

Today Breaking News in Hindi Live Updates: आज के दिन की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज फिर पश्चिम बंगाल में एक लड़की से दरिंदगी का मामला सामने आया। उसकी सिर कटी लाश झाड़ियों में पड़ी मिली। आज देशभर के डॉक्टर्स हड़ताल पर है। कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस के विरोध में डॉक्टरों ने आज काम नहीं करने का ऐलान किया है। आज विनेश फोगाट भारत लौट रही हैं। सुबह करीब 10 बजे वे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरेंगी। इसके अलावा आज दिनभर की ताजा खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…

14:25 (IST) 17 Aug 2024
क्या लालू यादव को जारी होगा समन?

लालू प्रसाद यादव एक और कानूनी केस में फंसते नजर आ रहे हैं। जमीन के बदले नौकरी से जुड़े मनी लांड्रिंग केस में दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया। ED द्वारा सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर आरजेडी नेता लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव और अन्य आरोपियों को समन जारी करने की मांग की गई है। राउज ऐवन्यू कोर्ट समन जारी करने के मामले में 24 अगस्त को फैसला सुनाएगी।

13:09 (IST) 17 Aug 2024
लखनऊ एयरपोर्ट के कार्गो में रेडियो एक्टिव मेटेरियल लीक

लखनऊ एयरपोर्ट के कार्गो में रेडियो एक्टिव मेटेरियल लीक होने से आज 2 कर्मी बेहोश हो गए। इसके बाद करीब 1.5 KM का एरिया खाली कराया गया। लखनऊ एयरपोर्ट पर हुई घटना के बाद सुरक्षा के सभी इंतजाम किए जा रहे हैं। CISF के जवान पूरी घटना पर नजर रखे हुए हैं। एयरपोर्ट टर्मिनल 3 के कार्गो एरिया में फ्लोरिंग लीकेज की जानकारी मिली है। फायर सर्विस NDRF SDRF की टीम मौजूद है। तीनों टीमें मिलकर काम कर रही हैं। कुछ दवाइयों की पैकेजिंग से फ्लोरीन लीक हुई है।

12:29 (IST) 17 Aug 2024
साबरमती ट्रेन हादसे पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया

उत्तर प्रदेश के कानपुर में आज साबरमती ट्रेन पटरी से उतर गई। इस पर तंज कसते हुए कांग्रेस ने हादसे के वीडियो के साथ ट्वीट किया। इसमें लिखा कि मोदी सरकार के 70 दिन में 21 रेल हादसे हो गए, लेकिन सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता है। रेल मंत्री के लिए तो यह 'छोटी घटना' है।

11:49 (IST) 17 Aug 2024
बाबा रामदेव ने खोला एलोपैथी दवाओं के खिलाफ मोर्चा

बाबा रामदेव ने एलोपैथी दवाइयों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उनका कहना है कि भारतीय चिकित्सा क्षेत्र की आजादी का सपना आज भी अधूरा है। एलोपैथी दवाएं लाखों लोगों जान ले चुकी है। एलोपैथी की दवाइयां जहरीली होती हैं। अंगेजों ने देश में अपना शासन लागू करते हुए इन दवाइयों की इंस्ट्रियां लगाकर इन्हें भारतीयों को थमा दिया। ऐसे ही इस्लाम के नाम पर भी करोड़ों लोगों को कत्ल हुआ है। लेनिन, मार्क्स की क्रांतियों के नाम पर लोग मारे गए।

11:46 (IST) 17 Aug 2024
नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने 20 छात्रों का अपहरण किया

नाइजीरिया के उत्तर-मध्य क्षेत्र में बंदूकधारियों ने एक विश्वविद्यालय के छात्रों के वाहनों पर घात लगाकर हमला कर कम से कम 20 छात्रों का अपहरण कर लिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बेन्यू राज्य पुलिस प्रवक्ता कैथरीन एनेन ने बताया कि छात्र जब मेडिकल छात्रों के एक सम्मेलन में शामिल होने के लिए दक्षिण की ओर जा रहे थे, तभी बृहस्पतिवार शाम को बेन्यू में उन पर घात लगाकर हमला किया गया। यह हमला बेनुए ओटुकपो मार्ग पर हुआ, जहां अपहरण की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं।

10:51 (IST) 17 Aug 2024
जैन मंदिर से अष्टधातु की मूर्तियां और छत्र चोरी

उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड में जैन समाज सहित जन-जन की आस्था से खिलवाड़ हुआ है। झांसी महानगर के मेडिकल एरिया स्थित भगवान महावीर करुणास्थली जैन मन्दिर से अष्टधातु की (सिद्ध परमेष्ठि और महावीर भगवान) मूर्तियां, सिंहासन, छत्र, पंचमेरू, अष्ट प्रातिहार्य चोरी हो गई हैं। गुरुवार 15 अगस्त 2024 की रात्रि लगभग 1 बजे के आसपास चोरी हुई, जिसके बाद बुंदेलखंड के जैन समाज में काफी रोष व्याप्त है।

10:15 (IST) 17 Aug 2024
डॉक्टर्स की हड़ताल को हाईकोर्ट में चुनौती

डॉक्टर्स की हड़ताल को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। एम्स भोपाल में डॉक्टर्स की हड़ताल से मरीजों की परेशानी पर PIL दायर की है। HC ने जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन भोपाल को नोटिस जारी किया है। स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव और गांधी मेडिकल कॉलेज के डीन को भी हाईकोर्ट का नोटिस मिला है। बिना अनुमति के डॉक्टर्स द्वारा हड़ताल किए जाने पर हाईकोर्ट सख्त हुआ है। एक्टिंग चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की खंडपीठ में सुनवाई हुई। नरसिंहपुर निवासी अंशुल तिवारी ने डॉक्टरों की हड़ताल को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। व्हाट्सऐप, ईमेल के माध्यम से तत्काल नोटिस सर्व करवाने का आदेश है। मामले पर आज भी सुनवाई होगी।

09:34 (IST) 17 Aug 2024
बिहार में गंगा पर बना पुल फिर गिर

बिहार के भागलपुर के सुल्तानगंज में बन रहे फोर लेन पुल का एक हिस्सा फिर गंगा नदी में गिर गया। निर्माणाधीन सुल्तानगंज अगवानी गंगा पुल के पिलर नंबर 9 का सुपर स्ट्रक्चर ध्वस्त हुआ है। तीसरी बार गंगा पुल निर्माण में ग्रहण लगा है। अभी किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। अगुवानी और सुल्तानगंज के बीच गंगा नदी में पिलर संख्या 9 और 10 के बीच का हिस्सा गिरा है। स्लैब के सेगमेंट के लिए बना स्ट्रक्चर ध्वस्त हुआ है। हादसे का कारण नदी का बढ़ता जलस्तर है।

08:25 (IST) 17 Aug 2024
संसद की सुरक्षा में सेंध लगी

दिल्ली में संसद भवन की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश की गई। एक शख्स दीवार फांदकर कैंपस में घुस गया। वहीं अनजान शख्स के संसद में घुसने से सिक्योरिटी में हड़कंप मच गया। सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्सेज (CISF) के जवानों ने पीछा करके शख्स को पकड़ लिया। उसने शॉर्ट्स और टी-शर्ट पहने हुए थे और वह मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रहा था। तलाशी में शख्स से कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला है। वहीं आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी मनीष के रूप में हुई है।

07:27 (IST) 17 Aug 2024
सिलीगुड़ी के रंगापानी में मालगाड़ी पटरी से उतरी

सिलीगुड़ी में भी एक ट्रेन हादसा हुआ है। रंगापानी इलाके में मालगाड़ी पटरी से उतर गई। मालगाड़ी ईंधन ले जा रही थी कि डिरेल हो गई। इससे पहले भी रंगापानी में एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई थी। इससे पहले इसी इलाके में इस साल जून के महीने में कंचनजंघा एक्सप्रेस का एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे। इस इलाके में 2 महीने के अंदर 3 ट्रेनें दुर्घटनाग्रस्त हो चुकी हैं।

07:00 (IST) 17 Aug 2024
राहुल गांधी की नागरिकता छीनने के लिए याचिका

भाजपा पदाधिकारी सुब्रमण्यम स्वामी ने दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख कर गृह मंत्रालय को कांग्रेस के राहुल गांधी की भारतीय नागरिकता रद्द करने के लिए उनके प्रतिनिधित्व पर निर्णय लेने के निर्देश देने की मांग की है। इस याचिका पर अगले सप्ताह सुनवाई होने की संभावना है।

First published on: Aug 17, 2024 06:52 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola