News Bulletin: सुप्रभात, आपका दिन मंगलमय हो। गुरुवार को कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी COP28 विश्व जलवायु कार्रवाई शिखर सम्मेलन के लिए संयुक्त अरब अमीरात पहुंच गए हैं, तो वहीं सितंबर तिमाही के लिए जीडीपी डेटा ने अच्छे संकेत दिए। दूसरी ओर उत्तराकाशी टनल से रेस्क्यू किए गए 41 मजदूर दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे। उन्होंने इस दौरान अपने अनुभव साझा किए। आइए अब एक नजर डालते हैं बड़ी खबरों पर…
वैश्विक नेताओं के साथ बैठकें करेंगे PM Modi
पीएम मोदी COP28 विश्व जलवायु कार्रवाई शिखर सम्मेलन के लिए गुरुवार रात यूएई पहुंच गए। हवाई अड्डे पर संयुक्त अरब अमीरात के उप प्रधान मंत्री और आंतरिक मंत्री शेख सैफ बिन जायद अल नाहयान ने उनका स्वागत किया। इसके अलावा डब्ल्यूसीएएस में अपनी भागीदारी के साथ प्रधानमंत्री वैश्विक नेताओं के साथ बैठकें करेंगे और जलवायु कार्रवाई को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
Air India ने जारी किया बयान
इधर, गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एयर इंडिया की फ्लाइट के ओवरहेड बिन से पानी टपकता हुआ दिखाई दे रहा था। इस वीडियो पर एयर इंडिया ने बयान जारी किया है। 24 नवंबर को फ्लाइट गैटविक से अमृतसर के लिए उड़ान भर रही थी जहां यह घटना हुई।
https://twitter.com/baldwhiner/status/1729856754068959379
एयर इंडिया ने अपने बयान में कहा- “24 नवंबर 2023 को गैटविक से अमृतसर के लिए उड़ान भरने वाली उड़ान AI169 में केबिन के अंदर कंडेंसेशन एडजस्टमेंट की एक दुर्लभ घटना हुई थी। हमारे कुछ मेहमानों को तुरंत अन्य खाली सीटों पर स्थानांतरित कर दिया गया और परिस्थितियों को देखते हुए केबिन क्रू ने हर संभव प्रयास किया। एयर इंडिया विमान में मेहमानों की सुरक्षा और आराम के लिए प्रतिबद्ध है और हमें इस अप्रत्याशित घटना पर खेद है।”
जीडीपी ने दी खुशखबरी
जीडीपी के लिए जारी सितंबर तिमाही के नतीजों ने खुशखबर दी है। वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में देश की अर्थव्यवस्था ने 7.6% की दर से तरक्की की। एक साल पहले इसी तिमाही में भारत की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ रेट 6.2% था।
अपने घरों के लिए रवाना हुए मजदूर
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में टनल से रेस्क्यू किए गए सभी 41 मजदूर गुरुवार देर रात दिल्ली के एयरपोर्ट पहुंचकर अपने-अपने घरों की ओर रवाना हो गए। इस दौरान मजदूरों ने बताया कि टनल में फंसने के बाद उन्होंने शुरुआती 12 घंटों तक काफी संघर्ष किया था। 17 दिन के लंबे संघर्ष के बाद मंगलवार को मजदूरों को सुरक्षित निकाला गया था। इसके बाद से सभी अस्पताल में डॉक्टर्स की देखरेख में थे।
इंदौर में टीवी ब्लास्ट से महिला की मौत
गुरुवार रात मध्य प्रदेश के इंदौर में एक महिला की टीवी ब्लास्ट से मौत हो गई। इंदौर के लसुड़िया थाना क्षेत्र में राज टाउनशिप में हुई इस घटना के बाद अफरा तफरी मच गई। इसके बाद पुलिस पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। जब ब्लास्ट हुआ तो महिला घर में अकेली थी। हालांकि अब तक ये पता नहीं चल पाया है कि इस ब्लास्ट के पीछे क्या वजह रही।
संबंधित खबरें
'यातायात नियमों का सख्ती से पालन नहीं करते लोग…', दिल्ली HC की बड़ी टिप्पणी
27 mins agoतमिलनाडु में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, बस ड्राइवर की मौत: चपेट में आया घर
1 hr agoदिल्ली में बादल, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; चक्रवाती तूफान का भी खतरा
2 hrs agoगैंगस्टर हिमांशु भाऊ की आज भी दहशत कायम, गवाही के लिए कोई नहीं तैयार
2 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
4 hrs ago'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
4 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
6 hrs agoCM विजय के एक फैसले से सस्ती होगी तमिलनाडु की फ्लाइट्स! केंद्र ने की तारीफ
6 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
6 hrs agoकश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines