---विज्ञापन---

देश angle-right

CISF में खुले महिलाओं के लिए दरवाजे, गृह मंत्रालय ने उठाया ये बड़ा कदम

CISF First Women Battalion: केंद्र सरकार के इस कदम से देशभर की युवा महिलाओं को सीआईएसएफ में शामिल होने और राष्ट्र की सेवा करने का मौका मिलेगा।

---विज्ञापन---

CISF First Women Battalion: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में महिलाओं के लिए दरवाजे खुले हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सीआईएसएफ की पहली महिला बटालियन स्थापित करने को मंजूरी दे दी है। बता दें सीआईएसएफ देश के बड़े हवाईअड्डों, मंदिरों, अंतरिक्ष विभाग, परमाणु ऊर्जा विभाग, ऊर्जा संयंत्र, एटॉमिक इंस्टालेशन, मेट्रो, बंदरगाहों, ऐतिहासिक स्मारकों और संवेदनशील स्थलों की सुरक्षा है।

केंद्र सरकार के इस कदम से देशभर की युवा महिलाओं को सीआईएसएफ में शामिल होने और राष्ट्र की सेवा करने का मौका मिलेगा। बता दें इसके पीछे सरकार का उद्देश्य केंद्रीय बलों में महिलाओं की भूमिका को बढ़ावा देना है। सीआईएसएफ अधिकारियों के अनुसार फिलहाल बल में सात प्रतिशत महिलाएं हैं। सरकार के अलग से महिला बटालियन बनाने से ये संख्या और बढ़ेगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Dev Diwali 2024: वाराणसी में देव दीपावली पर 51 हजार दीपों से लिखा ‘बंटोगे तो कटोगे’

---विज्ञापन---

53वें सीआईएसएफ दिवस समारोह में लिया गया था निर्णय

बता दें मार्च 2022 में 53वां सीआईएसएफ दिवस समारोह आयोजित किया गया था। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने सीआईएसएफ अधिकारियों को महिला कर्मियों की एक रिजर्व बटालियन बनाने का निर्देश दिया था। सीआईएसएफ अधिकारियों के अनुसार उसे निर्देश को पालन करते हुए यह नया कदम उठाया गया है।

महिला सीआईएसएफकर्मियों की कहां होगी तैनाती?

जानकारी के अनुसार नई महिला बटालियन भर्ती प्रक्रिया का काम सीजीओ कॉम्प्लेक्स में शुरू कर दिया गया है। महिला बटालियन को हवाईअड्डों, मेट्रो सुरक्षा समेत अन्य संवेदनशील जगह तैनात किया जाएगा। जानकारी के अनुसार वर्तमान में सीआईएसएफ में कुल करीब 164462 अधिकारी और बल कर्मी हैं। ये बल कर्मी 354 इकाइयों के साथ 65 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों को सुरक्षा प्रदान करते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Relationship Tips: अच्छे रिश्ते के ये हैं 6 संकेत, जान लेंगे तो नहीं होगा कभी लड़ाई-झगड़ा!

First published on: Nov 15, 2024 08:38 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola