Kal Ka Mausam July 3: 17 घंटे में बदलेगा मौसम! दिल्ली-यूपी समेत 15 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने 3 जुलाई के लिए दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत 15 राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है. कई इलाकों में 85 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

Kal Ka Mausam July 3

Credit: AI

विज्ञापन

देश के कई हिस्सों में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 3 जुलाई के लिए बड़ा मौसम अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि अगले 17 घंटे के भीतर देश के 15 राज्यों में तेज बारिश, गरज-चमक और आंधी का असर देखने को मिलेगा. कई जगहों पर हवा की रफ्तार 85 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है. कुछ इलाकों में जलभराव, बिजली गिरने और पेड़ गिरने जैसी घटनाएं भी हो सकती हैं.

ये भी पढ़ें: भारी बारिश से उफान पर अलकनंदा और मंदाकिनी, सरकार अलर्ट; उत्तराखंड जाने से पहले जान लें वहां के हालात;

विज्ञापन

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-एनसीआर में पूरे दिन बादल छाए रहने के साथ कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. बारिश के कारण तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को उमस से राहत मिल सकती है. उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश के साथ आंधी की चेतावनी जारी की गई है. यूपी के सहारनपुर, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, आगरा, मथुरा, बुलंद शहर, इटावा, फिरोजाबाद, बांदा, मिर्जापुर, सोनभद्र, प्रयागराज, वाराणसी, महाराजगंज, कानपुर और शाहजहांपुर में भारी बारिश और आंधी आ सकती है. कुछ जगहों पर तेज हवा की रफ्तार 85 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. वहीं बिहार के कई हिस्सों में भी भारी बारिश और ओले बरस सकते हैं. भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, बक्सर, जमुई, भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार, बांका, अररिया, किशनगंज, खगड़िया और मुंगेर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. महाराष्ट्र के रायगढ़, पुणे, ठाणे, मुंबई, पालघर, रत्नागिरी, बुलढ़ाना, अमरावती, गढ़चिरौली और गोंदिया में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है.

इन राज्यों में भी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और पश्चिम बंगाल में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इन राज्यों के कई जिलों में 3 से 5 जुलाई तक तेज बारिश जारी रहने की संभावना है. झारखंड के रांची, साहेबगंज, पाकुड़, जामताड़ा, दुमका, बोकारो, हजारीबाग, गिरिडीह, जमशेदपुर, रामगढ़, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, लोहरदगा, चतरा, गुमला, सिमडेगा और सरायकेला में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, उत्तराखंड के पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, उधम सिंह नगर, नैनीताल, हरिद्वार और ऋषिकेश में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. हिमाचल की अगर बात करें तो कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सिरमौर और किन्नौर में तेज बारिश का अलर्ट जारी है. जम्मू-कश्मीर के उधमपुर, कठुआ, जम्मू, रियासी, रामबन, राजौरी, कुलगाम, पुंछ, कुपवाड़ा, पुलवामा और बारामूला में भारी बारिश और आंधी आ सकती है. आईएमडी ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है. तेज आंधी और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए गैरजरूरी यात्रा से बचने, सुरक्षित जगह पर रहने और मौसम विभाग की ताजा चेतावनियों पर नजर रखने की सलाह दी गई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ