'35 करोड़ का ऑफर…', TVK विधायक का बड़ा दावा, क्या तमिलनाडु में भी होगा खेला?

इस खुलासे के बाद तमिलनाडु में सत्ताधारी TVK और विपक्ष में बैठी DMK के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. TVK ने DMK पर विजय सरकार को अस्थिर करने की साजिश रचने का आरोप लगाया है.

Joseph Vijay
विज्ञापन

तमिलनाडु की सियासत में विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों ने भूचाल ला दिया है. अभिनेता से नेता बने मुख्यमंत्री जोसेफ विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) के विधायक एन. एलैयाराजा ने एक बेहद चौंकाने वाला दावा किया है. एलैयाराजा का आरोप है कि उन्हें पार्टी बदलने और DMK का दामन थामने के लिए 30 से 35 करोड़ रुपये कैश का ऑफर दिया गया था. इतना ही नहीं, उनसे यह भी कहा गया कि सत्ताधारी दल के 10 विधायक और एक मौजूदा मंत्री पहले ही पाला बदलने के लिए राजी हो चुके हैं.

‘मैं गद्दारी नहीं कर सकता’

इंडिया टुडे से खास बातचीत में TVK विधायक एलैयाराजा ने इस पूरी साजिश का पर्दाफाश किया. उन्होंने बताया कि तिरुनावुक्करसु नाम के एक आरोपी ने उनसे संपर्क किया था. एलैयाराजा के मुताबिक, ‘आरोपी तिरुनावुक्करसु ने मुझसे दावा किया कि उसने पहले ही TVK के 10 विधायकों और एक मंत्री को DMK के पाले में जाने के लिए मना लिया है. उसने मुझे 30-35 करोड़ रुपये कैश की पेशकश की और कहा कि यह मेरे लिए बहुत बड़ा ऑफर है. लेकिन मैंने इसे साफ तौर पर खारिज कर दिया. अगर मुझे पता होता कि वह इस इरादे से फोन कर रहा है, तो मैं उसका फोन ही नहीं उठाता. मैं अपने नेता थलपति विजय के प्रति वफादार हूं और जनता के भरोसे के साथ गद्दारी नहीं कर सकता.’

विज्ञापन

FIR में पूर्व मंत्री का नाम

इससे पहले तमिलनाडु पुलिस ने तिरुनावुक्करसु, नरेश और त्यागराजन नाम के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. सबसे बड़ी बात यह है कि पुलिस ने इस FIR में DMK के पूर्व मंत्री वी. सेंथिल बालाजी और उनके भाई अशोक कुमार का नाम भी शामिल किया है, जिससे यह मामला पूरी तरह राजनीतिक रंग ले चुका है. हालांकि, DMK ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है.

एलैयाराजा की शिकायत के अनुसार, आरोपी ने खुद को एक पॉलिटिकल कंसल्टेंसी का प्रतिनिधि बताया था. आरोपी ने एलैयाराजा को ऑफर स्वीकार न करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी थी.

विज्ञापन

DMK बनाम TVK

इस खुलासे के बाद तमिलनाडु में सत्ताधारी TVK और विपक्ष में बैठी DMK के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. TVK ने DMK पर विजय सरकार को अस्थिर करने की साजिश रचने का आरोप लगाया है. वहीं, पलटवार करते हुए DMK ने राज्यपाल और सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय में शिकायत दर्ज कराई है. DMK का आरोप है कि खुद मुख्यमंत्री विजय ने DMK के दो विधायकों को इस्तीफा देने के लिए उकसाने की कोशिश की थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ