1454 फीट ऊंची बिल्डिंग पर प्रपोज, Kiss और…गिरफ्तार, जानें कौन है मशहूर रूसी कपल?

Russian Couple Highvoltage Drama: न्यूयॉर्क की 1454 फीट ऊंची गगनचुंबी एम्पायर स्टेट बिल्डिंग की चोटी पर चढ़कर एक रूसी जोड़े ने प्रपोज किया और बैनर लहराया। हवा में 10 मिनट तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद जैसे ही कपल जमीन पर उतरा, पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। जानिए क्या है पूरा मामला।

Empire State Building, Russian Couple Propose, New York Viral Video, Skywalkers Netflix,
विज्ञापन

Russian Couple Highvoltage Drama: प्यार में लोग किसी भी हद तक गुजर जाने का दावा करते हैं, लेकिन एक रूसी जोड़े ने इस दावे को सच करने के लिए न्यूयॉर्क की सबसे मशहूर गगनचुंबी इमारतों में से एक ‘एम्पायर स्टेट बिल्डिंग’ को ही चुन लिया। न्यूयॉर्क शहर में बुधवार को एक रूसी कपल ने जमीन से करीब 1454 फीट की ऊंचाई पर जाकर जो हाई वोल्टेज ड्रामा किया, उसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

हैरतअंगेज स्टंट का वीडियो तेजी से वायरल

सोशल मीडिया पर इस हैरतअंगेज स्टंट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि 32 साल के इवान बीरकुस ने इतनी भयावह ऊंचाई पर घुटने के बल बैठकर अपनी 33 वर्षीय प्रेमिका एंजेला निकोलाउ को अंगूठी पहनाई और प्रपोज किया। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को किस किया। अपनी जान जोखिम में डालकर यह कपल करीब 10 मिनट तक इस इमारत की सुई जैसी नुकीली चोटी पर बना रहा। इतना ही नहीं, इस जोड़े ने वहां एक बड़ा बैनर भी लहराया। इस बैनर पर शांति और प्रेम का संदेश देते हुए लिखा था— “जब प्यार की ताकत, ताकत के प्यार पर हावी हो जाती है, तो दुनिया में शांति आती है।”

Advertisment

जमीन पर आते ही पुलिस ने किया गिरफ्तार

काले रंग के स्ट्रीटवियर पहने इस कपल का यह रोमांचक स्टंट जैसे ही खत्म हुआ और वे नीचे उतरे, न्यूयॉर्क पुलिस (NYPD) ने उन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार, इस जोड़े पर सेंधमारी, लापरवाही से दूसरों की जान जोखिम में डालना, आपराधिक शरारत और बिना अनुमति के प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। न्यूयॉर्क पुलिस कमिश्नर जेसिका टिश ने इसका बॉडीकैम फुटेज भी जारी किया है, जिसमें पुलिस अधिकारी इस कपल को गिरफ्तार करते दिख रहे हैं।

नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री से प्रेरित था स्टंट

गिरफ्तार हुए पर्वतारोही एंजेला निकोलाउ और वान्या बीरकस हैं, जिन्हें उनकी खतरनाक रूफटॉपिंग और नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री ‘Skywalkers: A Love Story’ के लिए दुनिया भर में जाना जाता है।एम्पायर स्टेट बिल्डिंग के प्रवक्ता ने साफ किया कि इस स्टंट से नीचे मौजूद पर्यटकों या किरायेदारों को कोई खतरा नहीं था, लेकिन इस जोड़े ने अपनी जान पूरी तरह दांव पर लगा दी थी। यदि आपने साल 2024 की मशहूर नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री “Skywalkers: A Love Story” देखी है, तो यह कहानी उसी का अगला खौफनाक और वास्तविक अध्याय है। एंजेला निकोलाउ खुद को सोशल मीडिया पर एक ‘नियो-आर्टिस्ट’ कहती हैं जो डर और स्वतंत्रता की सीमाओं को चुनौती देती हैं। यह कपल इससे पहले कुआलालंपुर की ‘मर्डेका 118’ और सैन फ्रांसिस्को के बे ब्रिज पर भी ऐसे ही बिना सेफ्टी गियर वाले जानलेवा स्टंट कर चुका है।

एम्पायर स्टेट बिल्डिंग पर सुरक्षा में चूक

विज्ञापन

इस घटना ने न्यूयार्क पुलिस और फेडरल सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं। दोपहर के समय जब सैकड़ों पर्यटक ऑब्जर्वेशन डेक पर मौजूद थे, तभी यह कपल काले कपड़ों और चेहरों को मास्क से ढककर सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए ट्रांसमिशन टावर के नुकीले एंटीना के शीर्ष पर जा पहुंचा।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ