बिहार, गुजरात और मध्य प्रदेश की सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान, जानिए कब आएंगे परिणाम?

चुनाव आयोग ने बिहार, गुजरात और मध्य प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है. इन सीटों पर 30 जुलाई को मतदान होगा, जबकि 3 अगस्त को मतगणना कर नतीजे घोषित किए जाएंगे.

Bypolls Schedule 2026 Latest News

Credit: AI

विज्ञापन

चुनाव आयोग ने बिहार, गुजरात और मध्य प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने का ऐलान कर दिया है. आयोग के मुताबिक, इन तीनों सीटों पर 30 जुलाई 2026 को मतदान कराया जाएगा, जबकि मतगणना 3 अगस्त 2026 को होगी. चुनाव आयोग के अनुसार, उपचुनाव की नोटिफिकेशन 6 जुलाई को जारी होगी. इसके बाद उम्मीदवार 13 जुलाई तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे. नामांकन पत्रों की जांच 14 जुलाई को की जाएगी और नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 16 जुलाई तय की गई है. इसके बाद सभी उम्मीदवार चुनाव प्रचार में जुट जाएंगे.

ये भी पढ़ें: Punjab Election 2027: पंजाब में कांग्रेस ने किए फेरबदल, वड़िंग और बाजवा की कुर्सी सलामत, जानें चन्नी को क्या मिली जिम्मेदारी?

विज्ञापन

किस-किस सीट पर उपचुनाव?

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराया जाएगा. ये सीट बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नबीन के इस्तीफे के बाद खाली हुई है, वो इस सीट से 5 बार विधायक रहे हैं. बांकीपुर सीट पर प्रशांत क‍िशोर ने भी चुनाव लड़ने का ऐलान क‍िया है. वहीं बीजेपी भी इस सीट पर एड़ी चोटी का ज़ोर लगाएगी, क्‍योंक‍ि ये पार्टी के लिए बेहद खास मानी जाती रही है. वहीं, मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर भी मतदान होगा, जो राजेंद्र भारती के अयोग्य होने के बाद खाली हुई है. इसी तरह गुजरात की डेडियापाड़ा विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव कराया जाएगा, जो योगेशभाई नारनदास पटेल की मौत के बाद खाली हुई है.

क्यों खास हैं ये चुनाव?

इन तीनों राज्यों में उपचुनाव को राजनीतिक दलों के लिए काफी अहम माना जा रहा है. हालांकि सिर्फ तीन सीटों पर मतदान होना है, लेकिन इसके नतीजों को आगामी राजनीतिक रणनीतियों और जनसमर्थन के संकेत के रूप में देखा जाएगा. सभी प्रमुख दल उम्मीदवारों के चयन और चुनाव प्रचार की तैयारी में जुट गए हैं. चुनाव आयोग ने कहा है कि मतदान स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से कराया जाएगा. इसके लिए सभी जरूरी प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्थाएं की जाएंगी. मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद 3 अगस्त को मतगणना होगी और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे. उपचुनाव की घोषणा के साथ ही इन विधानसभा क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है. राजनीतिक दल अब अपने उम्मीदवारों के नाम तय करने और प्रचार अभियान शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ