एवरेस्ट और ल्होत्से फतह करने वाले ITBP, BSF और NSG दलों का गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने किया सम्मान

गृह राज्य मंत्री ने इस वर्ष के अभियानों को ऐतिहासिक बताते हुए ITBP और BSF के सर्व-महिला माउंट एवरेस्ट अभियानों, BSF के सर्व-महिला माउंट ल्होत्से अभियान तथा NSG के पहले सफल एवरेस्ट अभियान की विशेष सराहना की. (राहुल प्रकाश की रिपोर्ट)

Mount
विज्ञापन

नई दिल्ली में आयोजित फ्लैग-इन समारोह में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP), सीमा सुरक्षा बल (BSF) और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) के माउंट एवरेस्ट अभियान-2026 तथा BSF के माउंट ल्होत्से अभियान-2026 के सफल दलों का अभिनंदन किया. इस अवसर पर उन्होंने ITBP और NSG के नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया.

समारोह में गृह सचिव गोविंद मोहन, ITBP महानिदेशक शत्रुजीत कपूर, BSF महानिदेशक प्रवीण कुमार और NSG महानिदेशक बी. श्रीनिवासन सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. कार्यक्रम के दौरान तीनों बलों ने अपने पर्वतारोहण अभियानों की प्रस्तुति दी और अभियान दलों ने मंत्री को अभियान ध्वज भेंट किया.

विज्ञापन

अपने संबोधन में नित्यानंद राय ने कहा कि विश्व की सर्वोच्च चोटियों पर तिरंगा फहराना केवल एक साहसिक उपलब्धि नहीं, बल्कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के अनुशासन, उत्कृष्ट प्रशिक्षण, पेशेवर दक्षता और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि पर्वतारोहण नेतृत्व क्षमता, जोखिम प्रबंधन और टीम भावना की सबसे बड़ी परीक्षा है तथा किसी भी अभियान की वास्तविक सफलता पूरी टीम के सुरक्षित लौटने में निहित होती है.

गृह राज्य मंत्री ने इस वर्ष के अभियानों को ऐतिहासिक बताते हुए ITBP और BSF के सर्व-महिला माउंट एवरेस्ट अभियानों, BSF के सर्व-महिला माउंट ल्होत्से अभियान तथा NSG के पहले सफल एवरेस्ट अभियान की विशेष सराहना की. उन्होंने कहा कि इन उपलब्धियों ने वैश्विक स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाई दी है.

उन्होंने महिला पर्वतारोहियों की उपलब्धियों को महिला सशक्तिकरण का सशक्त उदाहरण बताते हुए युवाओं से इन अभियानों से अनुशासन, टीमवर्क और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा लेने का आह्वान किया. साथ ही पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ हिमालय के संदेश को भी महत्वपूर्ण बताया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ