लेटरल एंट्री भर्ती पर रोक के बाद आई चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, नरेंद्र मोदी के लिए कह दी ये बड़ी बात...

UPSC ने संयुक्त सचिव और संयुक्त सह सचिव के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला था। विरोध के बाद अब इस विज्ञापन को वापस ले लिया गया है।

UP Upchunav 2024, Chirag Paswan, ljp ramvilas, Uttar Pradesh

Chirag Paswan

विज्ञापन

UPSC Lateral Entry: लेटरल एंट्री भर्ती पर रोक के बाद केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने लेटरल एंट्री भर्ती को वापस करके यह साबित किया कि वे पूरे समाज के लिए चिंतित रहते हैं। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि उन्होंने लेटरल एंट्री के जरिए 45 पदों पर भर्ती के विज्ञापन पर रोक लगाने के लिए यूपीएससी को लेटर लिखा। बता दें कि सरकार के लेटर के बाद यूपीएससी ने ये विज्ञापन वापस ले लिया है।

Advertisment

 

चिराग पासवान ने जताई थी आपत्ति

चिराग पासवान ने इससे पहले इस विज्ञापन पर आपत्ति जताते हुए मीडिया में बयान दिया था। अब यूपीएससी के इस विज्ञापन को वापस लेने के बाद उन्होंने कहा कि लेटरल एंट्री में आरक्षण के प्रावधानों का ध्यान नहीं रखा गया और ये बात पीएम मोदी तक पहुंचाई गई थी। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर उन्होंने पीएम कार्यालय समेत अलग-अलग संबंधित अधिकारियों के समक्ष अपनी बात रखी थी और इससे संबंधित दस्तावेज उनके समक्ष पेश किए थे।

विज्ञापन

पीएम ने बड़े वर्ग की चिंता की

चिराग पासवान का कहना था कि मुझे खुशी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाज के सभी जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग के लोगों को समझा और इस फैसले को वापस लेने का काम किया। चिराग पासवान बोले की मैं देशवासियों की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इसके लिए धन्यवाद करता हूं। पीएम ने एक बड़े वर्ग का चिंता करते हुए नियुक्तियों को रद्द करने का काम किया गया।

केंद्र सरकार ने उठाया ये कदम

बता दें कि केंद्र सरकार ने संयुक्त सचिव और संयुक्त सह सचिव के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला था। इस मुद्दे पर पहले विपक्ष ने मोर्चा खोला और बाद में एनडीए सहयोगियों ने भी फैसले की आलोचना की थी। इसके बाद मंगलवार की दोपहर केंद्र सरकार की ओर से लेटरल एंट्री के जरिए भर्ती प्रक्रिया रोकने की जानकारी दी गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ