Women protesting against the sexual assault and murder of a female postgraduate trainee doctor in Kolkata

Kolkata Rape Murder Case: इतनी मासूम थी... कैमरे के सामने छलका पीड़िता की दोस्त का दर्द

Kolkata Rape Murder Case Latest Update: कोलकाता रेप मर्डर केस को लेकर आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। वहीं मृतका की बचपन की दोस्त ने भी कैमरे के आगे कई बड़े बयान दिए हैं।

Kolkata Rape Murder Case Latest Update: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता कई दिनों से चर्चा में है। आरजी कर मेडिकल अस्पताल में ट्रनी डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी के किस्से आए दिन सामने आते रहते हैं। इसी बीच पीड़िता की सहेली कैमरे के सामने दोस्त को याद कर भावुक हो उठी। ट्रेनी डॉक्टर की दोस्त का कहना है कि वो पढ़ने में बहुत अच्छी और मासूम थी। गरीबों की मदद करने के लिए हमेशा आगे रहती थी। उसके साथ ऐसा नहीं होना चाहिए था।

विज्ञापन

पीड़िता की दोस्त ने मीडिया से बातचीत में बताया कि इस साल हमने स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन नहीं मनाया। हमारे लिए खुशी की बात नहीं है। एक लड़की इस तरह हमारे बीच से चली गई। मतृका की बचपन की दोस्त का कहना है कि किसी के मन में कोई खुशी नहीं है। इस साल हमने किसी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई नहीं दी। हमारे मन में क्या चल रहा है? हम नहीं बता सकते। इससे पहले भी कई घटनाएं हुई हैं लेकिन इस साल जो हुआ उसे हम नहीं भूल सकते। वो मेरी क्लासमेट थी। हमने कक्षा 5-10 तक एक-साथ पढ़ाई की। बहुत मासूम थी। वो मेहनती थी। हमारे बैच में सिर्फ वही डॉक्टर बनी। वो गरीबों के लिए इतना सोचती थी, उसे इस तरह से दुनिया से जाना पड़ा। देखें वीडियो…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ