मोबाइल छीनकर भागे बदमाशों को पकड़ने के चक्कर में चलती ट्रेन से गिरा ये शख्स, कट गया पैर

Korukkupet Train Mobile Snatch Case: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के पास 3 मोबाइल स्नैचरों की वजह से एक शख्स की जान पर बन आई। चलती ट्रेन में 3 आरोपी घुसे और एक शख्स का मोबाइल छीनकर भागने लगे। पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच लिया है। पूरा मामला जानते हैं।

tamilnadu news
विज्ञापन

Tamilnadu News: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के पास पड़ते कोरुक्कुपेट रेलवे स्टेशन पर 3 स्नैचरों की वजह से एक शख्स का पैर कट गया। बताया जा रहा है कि यह वारदात 13 अगस्त की है। 3 लोग चलती ट्रेन से किरण कुमार बिस्वाल का मोबाइल छीनकर भागे थे। लेकिन बिस्वाल ने उनका पीछा किया। वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। जिसकी वजह से उसकी एक टांग कट गई। पुलिस ने सुंदरेसन और युवराज नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि तीसरा आरोपी हरिबाबू मौके से फरार हो गया। ओडिशा का रहने वाला 23 वर्षीय शख्स श्रमिक का काम करता है, जो अपने दोस्तों के साथ केरल जा रहा था। केरल में वह किसी सोफा निर्माण कंपनी में काम करता है।

यह भी पढ़ें:फूल तोड़ने गई मां-बेटी को किसने उतारा मौत के घाट? रेप की आशंका; कमरे में चारों ओर बिखरा था खून

विज्ञापन

कोरुक्कुपेट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन धीमी गति से चल रही थी। अचानक 3 लोग ट्रेन में चढ़े और उसका मोबाइल छीनकर भागने लगे। बिस्वाल ने उनका पीछा शुरू कर दिया। जिसके बाद वह अपना संतुलन खो बैठा और ट्रेन के पहियों की चपेट में आ गया। उसका दाहिना पैर घुटनों के नीचे से कट गया। जीआरपी ने किरण को पास स्थित स्टेनली अस्पताल में दाखिल करवाया। आरोपी सुंदरेसन ओल्ड वाशरमेनपेट और आरोपी युवराज केराई थोट्टम का रहने वाला है।

पहले भी डकैती के मामलों में वांछित हैं आरोपी

23 साल का सुंदरेसन 3 और 20 साल का युवराज 4 मामलों में वांछित था। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। वहीं, इससे पहले भी झपटमारी का मामला लुधियाना में सामने आया था। एक शख्स नई दिल्ली से लुधियाना आया था। जो पश्चिम एक्सप्रेस में सवार था। एक स्नैचर चलती ट्रेन में चढ़ा और संजीत ठाकुर नाम के शख्स का मोबाइल छीनकर भाग गया था। लेकिन संजीत ने आरोपी का पीछा कर उसे दबोच लिया था। आरोपी ने मोबाइल किसी दूसरे शख्स को पकड़ा दिया था। जो उसे लेकर भाग गया। लेकिन पहले आरोपी को संजीत ने पुलिस के हवाले कर दिया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ