---विज्ञापन---

देश angle-right

Karnataka: विधानसभा चुनाव से पहले AAP को झटका, पार्टी छोड़ BJP में शामिल हुए भास्कर राव

Karnataka: विधानसभा चुनाव से पहले कर्नाटक में आम आदमी पार्टी (AAP) को झटका लगा है। पार्टी के नेता भास्कर राव बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। बता दें कि भास्कर राव बेंगलुरु के पूर्व आयुक्त हैं। भाजपा में शामिल होने के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भास्कर राव ने कहा कि मैं […]

---विज्ञापन---

Karnataka: विधानसभा चुनाव से पहले कर्नाटक में आम आदमी पार्टी (AAP) को झटका लगा है। पार्टी के नेता भास्कर राव बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। बता दें कि भास्कर राव बेंगलुरु के पूर्व आयुक्त हैं। भाजपा में शामिल होने के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भास्कर राव ने कहा कि मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि मैं भाजपा पार्टी को अपनी जड़ें मजबूत करने में मदद करूं।

भास्कर राव ने कहा कि भाजपा हमेशा राष्ट्रवाद के लिए जानी जाने वाली पार्टी रही है और मैं उनकी यात्रा का हिस्सा बनना चाहूंगा। बता दें कि पूर्व IPS अफसर ने 28 फरवरी को राज्य के राजस्व मंत्री आर अशोक से बातचीत की थी और तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई और कर्नाटक चुनाव के लिए पार्टी के सह-प्रभारी और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात की थी।

---विज्ञापन---

राव बोले- AAP के दो मंत्री जेल में हैं, ये शर्मनाक है

भाजपा में शामिल होने के बाद भास्कर राव ने कहा कि वे (AAP पार्टी) विकास नहीं करना चाहते हैं। वे कहते कुछ हैं और करते कुछ हैं। ये शर्मनाक है कि उनके 2 मंत्री जेल में हैं। उन्होंने ये भी कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी में एक कार्यकर्ता के रूप में शामिल हुआ हूं।

अप्रैल 2022 में आप में शामिल हुए थे भास्कर राव

भास्कर राव पिछले साल अप्रैल में आप में शामिल हुए थे और हाल ही में उन्हें पार्टी की घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था। वे कर्नाटक में आम आदमी पार्टी के प्रमुख चेहरों में से एक थे।

---विज्ञापन---
First published on: Mar 01, 2023 11:26 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola