Indian Man Smoking In Flight : विमान यात्रा के दौरान लोगों द्वारा किए जा रहे नियमों के उल्लंघन के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामले में इंडिगो की फ्लाइट के वॉशरूम में एक यात्री चुपके-चुपके स्मोकिंग कर रहा था। इस दौरान क्रू मेंबर ने ऐसा करते देख लिया। इसके बाद पूरा मामला सामने आया।
इसके बाद एयरलाइंस प्रबंधन की शिकायत पर आरोपी यात्री को कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी का नाम सुवम शुक्ला है। इंडिगो की यह फ्लाइट दुबई से कोलकाता आ रही थी। एयरपोर्ट पर उतरने के बाद उसकी गिरफ्तारी शनिवार को हुई।
कोलकाता एयरपोर्ट के अधिकारी के अनुसार, दुबई से कोलकाता आ रही फ्लाइट में सुवम शुक्ला नाम का यात्री भी सवार था। वह अचानक वॉशरूम में घुस गया और अंदर धुम्रपान करने लगा। इस दौरान केबिन क्रू के अलावा, एक यात्री ने भी सुवम शुक्ला को वॉशरूम में सिगरेट पीते हुए देख लिया। इसके बाद तत्काल इकी सूचना पायलट को दी गई।
इस बाबत एयरलाइंस कर्मियों ने कोलकाता स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा प्रंबधन को सूचित किया।इसके साथ ही सुरक्षाकर्मियों और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल से भी संपर्क किया गया। वहीं, विमान के उतरते ही सीआइएसएफ अधिकारियों ने सुवम शुक्ला को हिरासत में लेकर पूछताछ की और फिर बिधाननगर सिटी पुलिस के तहत हवाईअड्डा पुलिस स्टेशन की पुलिस को सौंप दिया गया। इसके बाद उसकी गिरफ्तारी भी हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, सुवम शुक्ला पर विमान नियम के अंतर्गत 1937 की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि विमान यात्रा के दौरान धुम्रपान करना पूरी तरह वर्जित है। इसके चलते बड़े हादसे का भी खतरा भी रहता है।
संबंधित खबरें
Analysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
20 mins agoदिल्ली HC ने रेस कोर्स मस्जिद पर बुल्डोजर चलाने पर लगाई 4 हफ्ते की रोक
46 mins agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
2 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
4 hrs agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
4 hrs ago'वाराणसी, नागपुर की तरफ भी देखें...', PM मोदी के तंज पर कांग्रेस का पलटवार
4 hrs ago'इरादा अपमान करने का नहीं था', संजय राउत ने CJI सूर्यकांत से मांगी माफी
5 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
5 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
6 hrs agoLIVE: नीट पेपर लीक मामले में आरोप तय करने को लेकर फैसला रखा गया सुरक्षित
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines