वॉटरप्रूफ काजल या आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक

How To Apply Eye Liner: कई बार लाइनर लगाने के बाद भी लुक अधूरा लगता है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो यकीनन लगाते वक्त कुछ गलतियां हो रही हैं. इन्हें आपको करने से बचना चाहिए, ताकि मेकअप में डबल निखार आ सके. 

How To Apply Eye Liner

लाइनर हटाने के लिए रिमूवर को कॉटन पैड पर लगाकर हल्के हाथों से पलकें साफ करें. Image Credit- AI

आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए काजल और आईलाइनर का इस्तेमाल लगभग हर महिला करती है. खासकर त्योहारों, पार्टी या किसी खास मौके पर आंखों को खूबसूरत दिखाने के लिए वाटरप्रूफ काजल और आईलाइनर लगाना पसंद किया जाता है. इनकी खासियत यह है कि पसीने, नमी और पानी की वजह से यह फैलता भी नहीं है. मेकअप लंबे समय तक टिका रहता है, लेकिन कई बार इन्हें लगाते समय की गई छोटी-छोटी गलतियां पूरे मेकअप लुक को खराब कर सकती हैं. इसलिए आप लाइनर लगाते वक्त कुछ बातों पर ध्यान दें, ताकि खूबसूरती में चार-चांद लगाया जा सके. 

विज्ञापन
विज्ञापन

आंखों को बिना साफ किए काजल लगाना

कई बार महिलाएं आंखों के आसपास जमा तेल, धूल और पुराने मेकअप को साफ किए बिना ही काजल या आईलाइनर लगा लेती हैं. इससे प्रोडक्ट सही तरीके से नहीं लग पाता और कुछ समय बाद फैलने लगता है. इसलिए मेकअप शुरू करने से पहले आंखों के आसपास की स्किन को अच्छी तरह साफ करें. 

जरूरत से ज्यादा काजल लगाना

आंखों को बड़ा दिखाने के लिए कई बार जरूरत से ज्यादा काजल लगाना ठीक नहीं माना जाता. इससे आंखें भारी लग सकती हैं और पूरा मेकअप लुक ओवर हो सकता है. अगर आप नेचुरल लुक चाहती हैं तो काजल की पतली लाइन लगाएं और फेस्टिवल के मुताबिक मेकअप करें. 

विज्ञापन

आईलाइनर की मोटी लाइन बनाना

आईलाइनर लगाते समय लाइन को जरूरत से ज्यादा मोटा करने से आंखों का नेचुरल शेप छिप सकता है. खासकर छोटी आंखों पर बहुत मोटी लाइन लगाने से आंखें और छोटी दिखाई दे सकती हैं. बेहतर होगा कि आंखों के अंदरूनी कोने से पतली लाइन बनाना शुरू करें और बाहरी कोने की तरफ मेकअप के हिसाब से लाइन बनाएं. 

बिना प्रैक्टिस के विंग्ड आईलाइनर लगाना

विंग्ड आईलाइनर आंखों को अच्छा लुक देता है, लेकिन दोनों आंखों पर एक जैसा विंग बनाना कई बार मुश्किल हो जाता है. जल्दबाजी में लाइन टेढ़ी हो सकती है और दोनों आंखों का लुक अलग-अलग नजर आ सकता है. इसके लिए पहले हल्का आउटलाइन बनाएं और फिर धीरे-धीरे आईलाइनर भरें. 

विज्ञापन

काजल और आईलाइनर को सूखने का समय न देना

वॉटरप्रूफ प्रोडक्ट लगाने के तुरंत बाद बार-बार पलकें झपकाने या आंखों को रगड़ने से मेकअप बिगड़ सकता है. इससे आईलाइनर पलकों के ऊपर या आंखों के आसपास ट्रांसफर हो सकता है. इसलिए काजल और आईलाइनर लगाने के बाद कुछ सेकंड रुके रहें, ताकि प्रोडक्ट सेट हो सके.

वॉटरप्रूफ मेकअप को हटाने का तरीका

वॉटरप्रूफ काजल और आईलाइनर हटाने के लिए आंखों को जोर-जोर से रगड़ना सही नहीं है, इससे आंखों के आसपास की नाजुक स्किन में जलन हो सकती है और पलकों को भी नुकसान पहुंच सकता है. इन्हें हटाने के लिए आंखों के मेकअप के लिए बने रिमूवर का इस्तेमाल करें और रिमूवर को कॉटन पैड पर लगाकर हल्के हाथों से पलकें साफ करें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ