Aaj Ki Taaja Khabar LIVE Updates: अफगानिस्तान में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.2 रही तीव्रता
aaj ki taaza khabar
Edited By Khushbu Goyal

Credit- News24 GFX
Edited By Khushbu Goyal

Credit- News24 GFX
आज की प्रमुख खबरों की बात करें तो आज करवा चौथ है और उत्तराखंड सरकार ने करवा चौथ पर महिलाकर्मियों के लिए आज सार्वजनिक अवकाश का ऐलान किया है. वहीं हरियाणवी गायक अंकित बालियान की पत्नी सीमा करवा चौथ का व्रत रखेंगी. उन्होंने ऐलान किया है कि उनके पति की हत्या हुई और उन्हें इंसाफ दिलाने की मांग करते हुए वे करवा चौथ का व्रत रखेंगी.
इधर आज NEET विरोध प्रदर्शन के दौरान पेलेट गन के इस्तेमाल के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. उधर आज आजम खान और अब्दुल्ला आजम के 2 पैन कार्ड केस में हाईकोर्ट का फैसला आ सकता है. वहीं आज भारतीय जनता पार्टी के महासचिवों की बैठक सुबह 10 बजे पार्टी मुख्यालय में होगी. इधर झारखंड में चक्रवात अर्नब की वजह से भारी बारिश को देखते हुए आज कई जिलों में स्कूल बंद रहेंगे.
इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
बिहार के बेगूसराय में गंगा की सहायक ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलट गई. नाव में सवार लोग दियारा इलाके से परवल बुनाई करके लौट रहे थे. करीब 18 लोग तैरकर किसी तरह नदी से बाहर निकल आए, लेकन 2 लोग लापता बताए जा रहे हैं. हादसे में 4 लोग घायल हुए हैं. जिन्हें इलाज के लिए बछवाड़ा पीएचसी में भर्ती कराया गया है.
अफगानिस्तान में आज सुबह भूकंप के तेज झटके लगे हैं. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.2 मापी गई है. भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 6:39 बजे आया. भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के फैजाबाद से 92 किलोमीटर दूर दक्षिण-पूर्व (SE) में 228 किलोमीटर की गहराई में था. भूकंप से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: