'इरादा अपमान करने का नहीं था', संजय राउत ने CJI सूर्यकांत से मांगी माफी

संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ टिप्पणी करते हुए एक पोस्ट लिखी थी, जिस पर आपत्ति जताई गई तो संजय राउत को माफी मांगनी पड़ी. शिवसेना UBT नेता को इसी मामले में अगले महीने तय तारीख पर कोर्ट में पेश होने का आदेश मिला है.

sanjay raut | cji suryakant | supreme court

संजय राउत को सुप्रीम कोर्ट में 17 नवंबर को फिजिकली पेश होना है. (Credit-ANI)

शिवसेना UBT के सांसद संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस (CJI) सूर्यकांत के खिलाफ एक टिप्पणी करते हुए एक पोस्ट लिखी थी, जिसके लिए उन्होंने माफी मांग ली है. संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस मिलने के बाद माफी मांगी है. एक एफिडेविट दायर करके कहा है कि वे बिना किसी शर्त के दिल से और अपनी इच्छा से माफी मांगते हैं. वे सर्वोच्च अदालत की गरिमा और अधिकारों का सम्मान करते हैं. सुप्रीम कोर्ट की स्वतंत्रता और प्रतिष्ठा बनाए रखना अपना कर्तव्य समझते हैं. उनका इरादा सुप्रीम कोर्ट की गरिमा, स्वतंत्रता और अधिकार को नुकसान पहुंचाने का नहीं था, इसलिए वे सुप्रीम कोर्ट और चीफ जस्टिस सूर्यकांत से माफी मांगते हैं.

विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत को जवाब तलब किया

बता दें कि संजय राउत ने बेशक एफिडेविट दायर करके माफी मांग ली है, लेकिन मामला खत्म नहीं हुआ है. क्योंकि कोर्ट के रिकॉर्ड में सजय राउत का माफीनामा दर्ज नहीं हुआ था और न ही बीते दिन सुनवाई के दौरान संजय राउत की ओर से कोई वकील कोर्ट में पेश हुआ था. इसके चलते सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत को तलब किया है और आगामी 17 नवंबर को उन्हें कोर्ट में फिजिकली पेश होने का आदेश दिया है. सुप्रीम कोर्ट 17 नवंबर को ही संजय राउत के माफीनामे पर विचार कर सकता है और उसी दिन संजय राउत को लेकर अहम फैसला सुना सकता है. शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी करते एक आरोप लगाया था, जिस पर नाराजगी जताई गई है.

विज्ञापन

संजय राउत ने राजनेताओं से जोड़कर की टिप्पणी

संजय राउत ने चीफ जस्टिस पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि सुप्रीम कोर्ट के जज भाजपा के राजनीतिक कार्यक्रमों में शिरकत करते हैं. प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के जजों के लिए डिनर पार्टी बुलाते हैं. लंदन से जजों की कई तस्वीरें आई हैं, जिनमें वे राजनीतिक हस्तियों के साथ बैडमिंटन खेलते दिखे. संजय राउत ने यह टिप्पणी तब की थी, जब CJI सूर्यकांत ने चुनाव आयोग और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन से पहले राहुल गांधी और विपक्षी दलों के नेताओं से मुलाकात करने से इनकार कर दिया था. सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने संजय राउत के बयानों को कोर्ट की छवि खराब करने वाला, कोर्ट की गरिमा और अधिकारों का हनन करने वाला बताया था.

चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने संजय राउत के बयान पर संज्ञान लेते हुए उन्हें अवमानना का नोटिस भेजा था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ