मोहम्मद शमी ने रणजी ट्रॉफी में ढाया कहर, केरल के खिलाफ 5 विकेट लेकर बंगाल को दिलाई शानदार जीत

Mohammed Shami: रणजी ट्रॉफी 2026-27 में मोहम्मद शमी ने अपनी गेंदबाजी से कहर ढाया. केरल के खिलाफ उन्होंने 5 विकेट झटके और बंगाल को 287 रनों के बड़े अंतर से जीत दिलाई. शमी ने अपने इस प्रदर्शन से बता दिया है कि वह अभी भी टीम इंडिया में वापसी के हकदार हैं.

mohammed shami 5 wicket

Mohammed Shami: रणजी ट्रॉफी 2026-27 में मोहम्मद शमी ने एक बार फिर अपनी गेंदबाजी से कमाल कर दिया है. वह बंगाल के लिए दूसरा मैच नहीं खेले थे. रणजी ट्रॉफी के तीसरे राउंड में बंगाल की भिड़ंत केरल से हुई. इस मुकाबले में मोहम्मद शमी ने शानदार प्रदर्शन करके फैंस का दिल जीता. बंगाल ने पहली पारी में 350 रन बनाए. जवाब में केरल की टीम सिर्फ 141 रनों पर ऑलआउट हो गई. मोहम्मद शमी ने बेहतरीन गेंदबाजी की और 3 विकेट झटके.

विज्ञापन

दूसरी पारी में भी मोहम्मद शमी ने 2 विकेट लिए

बंगाल के पास 209 रनों की बढ़त थी और दूसरी पारी में उन्होंने 198 रन बनाए. केरल के सामने 408 रनों का बड़ा लक्ष्य था. उनकी टीम 120 रनों पर ऑलआउट हो गई. बंगाल के लिए प्रदीप्ता प्रामाणिक ने 6 विकेट झटके, वहीं शाहबाज अहमद और मोहम्मद शमी ने 2-2 विकेट झटके. शमी ने केरल के खिलाफ कुल 5 विकेट अपने नाम किए. वह टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं और अब लगातार अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया में वापसी के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ