दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर दिल्ली में कई रूट्स डायवर्ट, जानें- कल किन रास्तों पर जाने से बचें

Delhi Traffic Alert: दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर दिल्ली में कई रूट्स पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा. जानें दोपहर 1 बजे से रात 12 बजे तक, कहां-कहां रहेगी पाबंदी.

Diljit Dosanjh Concert Traffic Advisory

दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते दिल्ली की कई सड़कों पर डायवर्जन लागू. (Image: AI)

Diljit Dosanjh Concert Traffic Alert: देश की राजधानी दिल्ली में 30 अक्टूबर 2026 को पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट ‘ऑरा इंडिया टूर 2026’ को लेकर कई सड़कों पर पाबंदी लागू रहेगी. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जवाहरलाल नेहरू (JLN) स्टेडियम और उसके आसपास के इलाकों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी है. एडवाइजरी के तहत 30 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे से रात 12 बजे तक स्टेडियम के आस-पास की 11 से ज्यादा प्रमुख सड़कों पर भारी जाम और यातायात प्रभावित रहने की आशंका जताई गई है. ऐसे में वाहन चालकों और जो लोग उन रास्तों से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, उन्हें असुविधा का सामना न करना पड़े इसके लिए दूसरे रास्तों से यात्रा करने और मेट्रो से सफर करने की सलाह दी गई है.

विज्ञापन
विज्ञापन

किन सड़कों पर लागू रहेगी पाबंदी?

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार,  कॉन्सर्ट के चलते भिश्म पितामह मार्ग, लोधी रोड, लाला लाजपत राय मार्ग, आर्च बिशप मार्ग, चौथी एवेन्यू रोड और पांचवीं एवेन्यू रोड पर यातायात प्रभावित हो सकता है. इतना ही नहीं, इन रूट्स के प्रभावित होने से आसपास के अन्य रूट्स पर भी ट्रैफिक का असर दिखाई दे सकता है, इसलिए अगर आप बाहर जाने की योजना बना रहे हैं, या फिर इन रूट्स के आसपास से निकलते हैं, तो बेहतर रहेगा कि आप दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करें या फिर मेट्रो से अपनी यात्रा पूरी करें. ऐसा करने से न सिर्फ आपका समय बचेगा, बल्कि ईंधन की खपत और सफर कम थकाऊ होगा.

किन मार्गों पर लागू रहेगा डायवर्जन

ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार यातायात को व्यवस्थित बनाएं रखने के लिए कुल आठ प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन लागू किए गए हैं. इनमें लोधी रोड पर दयाल सिंह कॉलेज रोड का टी-पॉइंट, लाला लाजपत राय मार्ग पर JLN स्टेडियम मार्ग की ओर जाने वाली स्लिप रोड, भीष्म पितामह मार्ग पर स्टेडियम रेड लाइट व कुशक नल्ला बस डिपो रेड लाइट शामिल हैं.

विज्ञापन

लोधी रोड व दयाल सिंह कॉलेज रोड के टी-पॉइंट पर दयाल सिंह कॉलेज रोड की ओर जाने वाले यातायात को ट्रैफिक पुलिस द्वारा कंट्रोल में रखा जाएगा, ताकि ट्रैफिक को आसानी से निकाला जा सके. हालांकि, लाला लाजपत राय मार्ग से जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम मार्ग की ओर जाने वाले वाहनों को लोधी फ्लाईओवर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा.

सच्चा भवन की ओर जाने वाले वाहनों को भी लोधी फ्लाईओवर की तरफ में डायवर्ट कर दिया जाएगा, ताकि क्षेत्र में ट्रैफिक को कंट्रोल में किया जा सके.

विज्ञापन

इसके अलावा भीष्म पितामह मार्ग पर स्टेडियम रेड लाइट के पास जेएलएन स्टेडियम गेट नंबर-1 व कोटला मुबारकपुर फ्लाईओवर की ओर जाने वाले ट्रैफिक पर रोक रहेगी. यहां से वाहनों U टर्न को मेहर चंद मार्केट व लोधी कॉलोनी की ओर मोड़ा जाएगा. वहीं, कुशक नल्ला बस डिपो रेड लाइट पर भी स्टेडियम के गेट नंबर-3, 4, 5, 6, 7 और 8 की ओर जाने वाले वाहनों की आवाजाही पर पाबंदी रहेगी. इतना ही नहीं, लोधी कॉलोनी रोड-5वें एवेन्यू रोड (मेहर चंद मार्केट ‘T’ पॉइंट) का ट्रैफिक भीष्म पितामह मार्ग नहीं जा सकेगा, बल्कि ट्रैफिक को लोधी कॉलोनी रोड-4वें एवेन्यू- जोर बाग रोड की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा.

घर से निकलने से पहले जरूर देखें ट्रैफिक एडवाइजरी

एडवाइजरी में साफ किया गया है कि आम लोगों के निजी वाहनों के लिए स्टेडियम के आसपास पार्किंग की सुविधा उपलब्ध नहीं रहेगी. हालांकि, सीमित पार्किंग की व्यवस्था, सिर्फ आमंत्रित मेहमानों के लिए सुनहरी पुला बस डिपो और दयाल सिंह कॉलेज पार्किंग में रहेगी. टैक्सी, कैब और अन्य वाहनों को सड़क किनारे खड़े होने या सवारी उतारने-चढ़ाने की अनुमति नहीं होगी. इसलिए सिर्फ निर्धारित पिकअप और ड्रॉप-ऑफ पॉइंट का ही इस्तेमाल करें. इतना ही नहीं, ट्रैफिक पुलिस की सलाह है कि ट्रैफिक जाम की स्थिति से बचने के लिए दिल्ली मेट्रो का इस्तेमाल करें. अगर आप कॉन्सर्ट पर पहुंचना चाहते हैं, तो वायलेट लाइन से JLN स्टेडियम या जंगपुरा मेट्रो स्टेशन पर उतरकर स्टेडियम के गेट नंबर-13, 14 व 17 तक पैदल पहुंच सकते हैं. वहीं, येलो लाइन से आने वाले यात्री INA या जोर बाग मेट्रो स्टेशन पर उतर सकते हैं. वहां से स्टेडियम के गेट नंबर-3, 6 और 8 की ओर पहुंच सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ