---विज्ञापन---

देश angle-right

West bengal: समुद्र में फंसे 511 श्रद्धालुओं को किया गया रेस्क्यू, दो नाव में गंगासागर जा रहे थे

West bengal: भारतीय तटरक्षक बल ने सोमवार को समुद्र में दो फेरी में फंसे 511 लोगों को रेस्क्यू किया है। पश्चिम बंगाल में काकद्वीप के पास समुद्र में यह बचाव अभियान चला। भारतीय तटरक्षक बल के मुताबिक फंसे सभी लोगों को बचा लिया गया है। यह सभी लोग तीर्थयात्री हैं और यह लोग गंगा सागर […]

---विज्ञापन---

West bengal: भारतीय तटरक्षक बल ने सोमवार को समुद्र में दो फेरी में फंसे 511 लोगों को रेस्क्यू किया है। पश्चिम बंगाल में काकद्वीप के पास समुद्र में यह बचाव अभियान चला। भारतीय तटरक्षक बल के मुताबिक फंसे सभी लोगों को बचा लिया गया है। यह सभी लोग तीर्थयात्री हैं और यह लोग गंगा सागर मेला सागर द्वीप से काकद्वीप जा रहे थे।

---विज्ञापन---

जानकारी के मुताबिक लोगों को दो अलग-अलग घाटों से बचाया गया है। यह लोग एमवी लोचमती और एमवी अग्रमती नाम के फेरी जहाजों पर रात से फंसे हुए थे। भारतीय तट रक्षक बल मामले की जांच कर रही है। बचाए गए लोगों के बयान लेकर मामले में आगे की छानबीन चल रही है। बता दें गंगासागर में कपिल मुनि का एक बहुत ही पुराना आश्रम है। मकर संक्रांति के मौके पर देशभर से स्नान करने के लिए यहां श्रद्धालु पहुंचते हैं। अनुमान के मुताबिक इसमें 15 से 20 लाख लोग शामिल होते हैं।

First published on: Jan 16, 2023 07:02 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola