---विज्ञापन---

देश angle-right

ये हैं इंडिया की टॉप 10 शराब, दुनिया भर में जीत चुकी हैं अवॉर्ड, देखें पूरी लिस्ट

छठे नंबर पर स्मोक लैब वोडका आता है, जिसकी कीमत 2000 है। सैन फ्रांसिस्को वर्ल्ड स्पिरिट्स कॉम्पिटिशन 2023 में स्मोक लैब केसर फ्लेवर्ड वोडका ने गोल्ड मेडल जीता है।

---विज्ञापन---

Indian 10 award winning alcohols:  भारतीय शराब ब्रांड्स पूरी दुनिया में फेमस हैं, इन ब्रांड्स को दुनिया भर के टॉप पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। आइए हम आपको देश की टॉप 10 व्हिस्की, वोदका, वाइन, जिन और रम के बारे में बताते हैं। इस लिस्ट में पहला नंबर आता है इंद्री का, ये सिंगल माल्ट व्हिस्की है। दिल्ली में इसकी कीमत 3700 रुपये है। बता दें पिकाडिली डिस्टिलरी के इस ब्रांड ने दुनिया भर में 35 से ज्यादा ग्लोबल पुरस्कार जीते हैं। इसके बाद नंबर आता है कैमिकारा का गोवा में इसकी कीमत 6500 रुपये है।

---विज्ञापन---

जानकारी के अनुसार कैमिकारा का नाम संस्कृत शब्द ‘तरल सोना’ से लिया गया है। कैमिकारा भारत की पहली शुद्ध गन्ने के रस वाली रम है। बताया जाता है कि गुड़ या गन्ने के उत्पादों से तैयार की जाने वाली ज्यादातर रम के विपरीत, कैमिकारा को प्राकृतिक रूप से एक्स-बोरबन बैरल में रखा जाता है। कैमिकारा प्रतिष्ठित IWSC अवार्ड्स 2023 में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय रम है।

2023 में इस जिन को वर्ल्ड जिन अवार्ड मिला

तीसरे नंबर पर स्ट्रेंजर एंड संस जिन आती है। दिल्ली में इसकी कीमत 2575 रुपये है। स्ट्रेंजर एंड संस काली मिर्च, धनिया के बीज और भारतीय नींबू जैसे भारतीय वनस्पतियों के उपयोग से बनी ये जिन की दुनिया में एक गेम-चेंजर बन गई है। 2023 में इस जिन को वर्ल्ड जिन अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ जिन के रूप में मान्यता दी गई थी।

---विज्ञापन---

पांचवें नंबर पर हापुसा जिन

चौथे नंबर पर माया पिस्तोला एगेवपुरा का नाम आता है। इंडिया 750 मिली में इसकी कीमत 2695 है। 2023 में माया पिस्तोला ने अंतर्राष्ट्रीय वाइन और स्पिरिट प्रतियोगिता (IWSC) में ब्रांज मेडल हासिल किया था। पांचवें नंबर पर हापुसा जिन का नाम आता है, ये 3200 रुपये में आती है। 2023 में हापुसा जिन ने सैन फ्रांसिस्को वर्ल्ड स्पिरिट्स प्रतियोगिता में डबल गोल्ड प्राप्त किया था।

10 वें नंबर पर जैसलमेर इंडियन क्राफ्ट जिन

छठे नंबर पर स्मोक लैब वोडका आता है, जिसकी कीमत 2000 है। सैन फ्रांसिस्को वर्ल्ड स्पिरिट्स कॉम्पिटिशन 2023 में स्मोक लैब केसर फ्लेवर्ड वोडका ने स्वर्ण पदक जीता है। सातवें नंबर पर आती है बीरा91, ये बीयर 190 से शुरू होती है। इसे 2023 में अंतर्राष्ट्रीय बीयर चैलेंज में रजत पदक दिया गया था। आठवें नंबर पर फ्रेटेली वाइन चेनिन ब्लैंक, 9वें नंबर पर सुला लेट हार्वेस्ट चेनिन ब्लैंक और 10 वें नंबर पर जैसलमेर इंडियन क्राफ्ट जिन आती है।

First published on: Sep 20, 2024 10:34 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola