India travel Advisory for Iran: ईरान और इजरायल जंग के बीच अगर आप यात्रा की प्लानिंग कर रहे हैं तो एयरपोर्ट जाने से पहले एक बार केंद्र सरकार की एडवायजरी चेक कर लें। दरअसल लेबनान में इजरायल के हमले और इजरायल में ईरान के हमले के बाद केंद्र सरकार ने एडवायजरी जारी की है। मंगलवार की देर रात ईरान ने 180 से ज्यादा मिसाइलों से ईरान पर हमला बोल दिया। तेहरान ने कहा कि उसने गाजा और लेबनान में इजरायल के हमले के जवाब में इजरायल पर मिसाइलें दागी हैं।
केंद्र सरकार की एडवायजरी
केंद्र सरकार ने ईरान के हमले के बाद एडवायजरी जारी करते हुए कहा है कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव को देखते हुए भारतीयों को सलाह दी जाती है कि अगर बहुत जरूरी न हो तो ईरान की यात्रा से बचें।
इससे पहले लेबनान के बेरूत स्थित भारतीय दूतावास ने इजरायल के हमले के बाद एडवायजरी जारी करते हुए कहा था कि भारतीयों को अगले नोटिस तक लेबनान की यात्रा न करने की सलाह दी जाती है। इसके साथ ही दूतावास ने कहा था कि सभी भारतीयों को लेबनान छोड़ने की सलाह दी जाती है। जो लोग लेबनान में रूकना चाहते हैं, उन्हें अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। अपने आवागमन का खास तौर पर ध्यान रखें और बेरूत स्थित भारतीय दूतावास के साथ संपर्क में रहें।
ये भी पढ़ेंः मोसाद हेडक्वार्टर और दो एयरबेस; इजरायल में ईरान का मिसाइल हमला कितना सफल?
इजरायल के लिए भारत सरकार की एडवायजरी
इजरायल के ईरान पर पलटवार की धमकी देने के बाद भारत सरकार ने सभी भारतीयों को सलाह दी है कि इजरायल की यात्रा के दौरान सावधानी बरतें और स्थानीय प्रशासन के सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करें। एडवायजरी में कहा गया है कि इजरायल के अंदरूनी इलाकों में अनावश्यक ट्रैवल से बचें और सेफ्टी शेल्टर्स के पास रहें। भारतीय दूतावास इजरायल की स्थितियों पर लगातार नजर रखे हुए है और भारतीयों की सुरक्षा के लिए इजरायली प्रशासन के साथ संपर्क में है। किसी भी स्थिति में दूतावास के साथ संपर्क रखने की सलाह दी गई है।
संबंधित खबरें
'हिरासत और गिरफ्तारी में अंतर नहीं कर सकते', सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला
20 mins agoक्या सुप्रिया सुले केंद्रीय मंत्री बनेंगी? कैबिनेट विस्तार पर बड़ा अपडेट
49 mins ago'चुनाव हारने के बाद BJP ने बदले नियम', राहुल गांधी ने बोला तीखा हमला
1 hr agoट्रंप ने भारत पर निकाली हार की भड़ास! भारतीय कपल और 9 कंपनियों पर लगाया बैन
1 hr ago'गलत नंबर मिला दिया, संसद जाइए', SC-ST की आरक्षित सीटों पर SC का बड़ा फैसला
2 hrs agoMeta के खिलाफ FIR दर्ज, बच्चों के यौन शोषण कंटेंट से जुड़ा है मामला
4 hrs agoLIVE: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज बुलाई NDA के नेताओं की बड़ी बैठक
4 hrs agoतेलंगाना में बचाव अभियान के दौरान हादसा, नाव पलटने से SDRF के 10 जवान लापता
5 hrs agoNC में बगावत! 10 से 15 MLAs ने तीसरी बार की बंद कमरे की मीटिंग
13 hrs ago'धरना-प्रदर्शन का सीजन है, आप भी नारे लगाइए', किस याचिका पर बोले CJI
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines