तेलंगाना में बचाव अभियान के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से SDRF और दमकल विभाग के 11 कर्मी लापता

भारी बारिश के कारण झील का जलस्तर बढ़ गया था और पानी का बहाव काफी तेज हो गया था. इसी दौरान पांच मछुआरे मछली पकड़ने के लिए झील में जाल लगाने पहुंचे थे, लेकिन तेज बहाव के कारण वे वहां फंस गए और वापस लौटने में असमर्थ हो गए.

ACCIDENT.jpg (3)

छुआरों को बचाने के लिए झील में उतरे थे जवान. (Photo:X)

तेलंगाना के खम्मम जिले में बाढ़ के पानी में फंसे मछुआरों को बचाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया. बुधवार की शाम बेथुपल्ली झील में बचाव अभियान के दौरान दो नौकाएं तेज बहाव में पलट गईं. इस घटना के बाद राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) और दमकल सेवा विभाग के कुल 10 कर्मी लापता हो गए. हादसे के समय बचाव दल पांच मछुआरों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश कर रहा था. घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंच गईं. लापता जवानों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन तेज कर दिया गया है.

विज्ञापन

खबर अपडेट की जा रही है…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ