Meta के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बच्चों के यौन शोषण से जुड़े मामले में दर्ज हुई FIR; दिल्ली पुलिस करेगी जांच

बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूज मटेरियल (CSEAM) कहा जाता है. इस तरह के कंटेंट को शेयर करना बच्चों की सुरक्षा और उनके अधिकारों से जुड़ा गंभीर मुद्दा माना जाता है.

Meta

इस तरह के कंटेंट को शेयर करना बच्चों की सुरक्षा और उनके अधिकारों से जुड़ा गंभीर मुद्दा माना जाता है. (Photo: ANI)

दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक और फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग की कंपनी मेटा की मुश्किलें बढ़ गई हैं. बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट के मामले में दिल्ली पुलिस ने भारत स्थित मेटा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. कंपनी के खिलाफ ये एक्शन राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के निर्देश पर हुआ, जिसकी जानकारी खुद आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने एक्स पर दी. इस मामले में अब दिल्ली पुलिस ये पता लगाने की कोशिश करेगी कि आखिर मेटा पर बच्चों से जुड़े कंटेंट कैसे उपलब्ध हुए.

विज्ञापन

NHRC सदस्य प्रियंक कानूनगो ने क्या कहा?

साथ ही दिल्ली पुलिस बच्चों के यौन शोषण से जुड़े पोस्ट को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड होने से रोकने के लिए कंपनी की ओर से उठाए जा रहे कदमों की भी समीक्षा करेगी. NHRC सदस्य प्रियंक कानूनगो के मुताबिक, आयोग ने मेटा इंडिया के प्लेटफॉर्म पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी सामग्री की उपलब्धता को गंभीरता से लेते हुए दिल्ली पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए थे. इसके बाद पुलिस ने संबंधित मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है.

विज्ञापन

आपको बता दें कि बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूज मटेरियल (CSEAM) कहा जाता है. इस तरह के कंटेंट को शेयर करना बच्चों की सुरक्षा और उनके अधिकारों से जुड़ा गंभीर मुद्दा माना जाता है. यही वजह है कि सोशल मीडिया कंपनियों की जिम्मेदारी सिर्फ ऐसे वीडियो और पोस्ट को हटाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उसे अपने प्लेटफॉर्म पर वायरल होने से रोकने के लिए प्रभावी निगरानी व्यवस्था बनाए रखना भी जरूरी है.

विज्ञापन

मेटा के कंटेंट मॉडरेशन सिस्टम पर उठे सवाल

एफआईआर दर्ज होने के बाद मेटा के प्लेटफॉर्म पर मौजूद कंटेंट मॉडरेशन और निगरानी व्यवस्था की भूमिका भी जांच के दायरे में आ सकती है. पुलिस इस बात की पड़ताल कर सकती है कि संबंधित कंटेंट किस माध्यम से प्लेटफॉर्म पर पहुंचा और उसे हटाने और शेयर होने से को रोकने के लिए क्या व्यवस्था मौजूद थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ