'भारतीय सेना को पावर मिले तो पाकिस्तान खत्म', मां कामख्या के भक्त का दावा

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के हालात बने हुए हैं। इसे देखते हुए असम के गुवाहाटी में कामाख्या मंदिर में भक्त भारतीय सेना के लिए प्रार्थना की और आशीर्वाद मांगा।

India Pakistan war

India Pakistan war

विज्ञापन

भारत और पाकिस्तान में जंग छिड़ने के हालात बने हुए हैं। पहलागम में आतंकी हमला करके 26 भारतीयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। भारत ने पाकिस्तान से बदला लेने की ठानी और एयर स्ट्राइक कर दी। पाकिस्तान और POK में घुसकर ऑपरेशन सिंदूर चलाते हुए 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन अटैक किए। इसके बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिती बनी हुई है। वहीं, दूसरी तरफ आसम भक्त कामाख्या मंदिर में भारतीय सेना के लिए प्रार्थना की और लोगों ने कहा की सेना को मां शक्ति दें काकि की वह पाकिस्तान को खत्म कर सके।

कामाख्या मंदिर में लोगों ने की प्रार्थना

असम के गुवाहाटी में कामाख्या मंदिर में भक्त भारतीय सेना के लिए प्रार्थना की और आशीर्वाद मांगा। पाकिस्तान ने कल एलओसी और अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं (आईबी) पर झुंड ड्रोन भेजने की नाकाम कोशिश की। उधमपुर, सांबा, जम्मू, अखनूर, नगरोटा और पठानकोट क्षेत्रों में भारतीय सेना की वायु रक्षा इकाइयों द्वारा बड़े पैमाने पर किए गए काउंटर-ड्रोन ऑपरेशन के दौरान 50 से ज्यादा ड्रोन को सफलतापूर्वक निष्प्रभावी कर दिया गया।

विज्ञापन

जनता ने कही ये बात

गुवाहाटी के जय कुमार दास नामक एक श्रद्धालु ने कहा कि सेना को पाकिस्तान को पूरी तरह से खत्म करने की शक्ति दीजिए। वह बार-बार भारत पर हमला कर रहा है। पाकिस्तान पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। हमें मोदी जी पर पूरा भरोसा है। मैं मां कामाख्या से प्रार्थना करता हूं कि वह भारतीय सेना को शक्ति प्रदान करें।

विज्ञापन

वहीं, एक भक्त शांतनु रॉय कहते हैं कि हमें भारतीय सेना के जबरदस्त काम पर गर्व है। उन्हें आतंकवाद के पूरी तरह से खत्म होने तक ऐसा करते रहना चाहिए। हम उन्हें सलाम करते हैं। वहीं, भक्त शुमिता रॉय कहती हैं कि हम प्रार्थना करते हैं कि मां हमें सब कुछ दे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ