भारत-नेपाल इंटरनेशनल बॉर्डर पर पाकिस्तानी आतंकियों की तलाश तेज, दोनों देशों ने चलाया संयुक्त अभियान

India-Nepal International Border: भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच, भारत-नेपाल इंटरनेशनल बॉर्डर पर तलाशी मुहिम चलाई गई। यह मुहिम भारत और नेपाल दोनों ने संयुक्त रूप से चलाई है।

India-Nepal International Border
विज्ञापन

India-Nepal International Border: भारत-नेपाल इंटरनेशनल बॉर्डर पर संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादियों की खुफिया जानकारी मिलने के बाद तलाशी अभियान चलाया गया। यह अभियान भारत और नेपाल दोनों देशों ने संयुक्त रूप से चलाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई दिल्ली को संदिग्ध आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में जानकारी मिली थी, जिसके बाद यह मुहिम चलाई गई। भारत के सशस्त्र सीमा बल (SSB) और नेपाल के सशस्त्र पुलिस बल (APF) ने दोनों देशों के बीच नो-मैन्स लैंड के घने जंगलों में तलाशी मुहिम चलाई।

‘नेपाल के जवान हमारे साथ’

दरअसल, भारत और नेपाल 1,700 किलोमीटर से अधिक लंबी सीमा शेयर करते हैं। हाल ही में संदिग्ध आतंकवादियों के बारे में जानकारी मिली। भारत-नेपाल इंटरनेशनल बॉर्डर पर संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चलाया गया। इंडिया टुडे के मुताबिक, SSB कमांडेंट गंगा सिंह ने बताया कि ‘संयुक्त गश्त के दौरान आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में नेपाल के जवान हमारे साथ हैं। नेपाली सेना के साथ हमारे बहुत अच्छे संबंध हैं।

विज्ञापन

हर महीने दोनों देशों के सीमा सुरक्षा बलों की समन्वय बैठकें होती हैं।’ उन्होंने कहा कि ‘वे अपनी खुफिया जानकारी हमारे साथ शेयर कर रहे हैं और हम अपनी जानकारी उनके साथ शेयर कर रहे हैं, जिससे संदिग्धों की पहचान करने में आसानी होगी।’

पाकिस्तानी लोग अक्सर आते हैं- गंगा सिंह

SSB कमांडेंट गंगा सिंह ने कहा कि ‘नेपालगंज क्षेत्र में एक मरकज (इस्लामी संगठन) है, जहां खास मौकों पर पाकिस्तानी लोग अक्सर आते हैं। उन्होंने कहा कि ‘अगर यहां कुछ गलत होता है, तो ये लोग हमें इसकी जानकारी देते हैं।’ कमांडेंट ने कहा कि ‘एसएसबी बल वॉच टावरों से भी नेपाल सीमा पर नजर रख रहे हैं।’ उन्होंने आगे कहा कि ‘हम किसी भी परेशानी से निपटने के लिए तैयार हैं।’

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ