'पाकिस्तान नागरिक और आतंकियों में फर्क नहीं करता...' UN में भारत ने फिर खोली पड़ोसी की पोल

यूएन में भारत ने एक बार फिर पड़ोसी पाकिस्तान को आईना दिखाया है। यूएन में भारत के स्थायी राजदूत ने कहा कि बेकसूर नागरिकों को मारने वाले पाकिस्तान का नागरिकों की सुरक्षा की चर्चा में भाग लेना अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का अपमान है।

India slams Pakistan at UN

India slams Pakistan at UN

विज्ञापन

भारत ने एक बार फिर यूएन के मंच पर पाकिस्तान को आईना दिखा दिया है। भारत ने पाकिस्तान के झूठ की पोल खोलते हुए कहा कि वह एक ऐसा देश है जो नागारिक और आतंकियों में कोई फर्क नहीं करता है। नागरिकों की सुरक्षा की चर्चा में पाकिस्तान का भाग लेना अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का अपमान है। यूएन में भारत के स्थायी प्रतिनिधि और राजदूत हरीश पुरी ने कहा कि मुझे पाकिस्तान के प्रतिनिधि द्वारा कई मुद्दों पर निराधार आरोपों का जवाब देने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। सबसे पहले हमने बॉर्डर पर पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकी हमलों का सामना किया।

नागरिकों की सुरक्षा पर उपदेश पाखंड

दरअसल यूएन में सशस्त्र संघर्ष में नागरिकों की सुरक्षा विषय पर यूएनएससी की ओपन डिबेट चल रही थी। इस दौरान भारत के स्थायी प्रतिनिधि ने पाकिस्तान को बुरी तरह लताड़ते हुए कहा कि इस महीने की शुरुआत में पाकिस्तानी सेना ने जानबूझकर भारत के सीमावर्ती गांवों को निशाना बनाया था। उन्होंने कहा कि हमलों में 20 से अधिक लोग मारे गए और 80 से अधिक घायल हुए। पाकिस्तान ने इस दौरान मंदिरों, मस्जिदों, चर्चों और हॉस्पिटल को निशाना बनाया। अब ये सब करने के बाद वह यूएन के मंच से नागरिकों की सुरक्षा पर उपदेश दे रहा है जोकि उसके पाखंड को दर्शाता है।

विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का अपमान है

यूएन में भारत के स्थायी प्रतिनिधि ने कहा कि भारत दशकों से अपनी सीमाओं पर पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी हमलों को झेल रहा है। इसमें मुंबई में हुए आतंकी हमले से लेकर पहलगाम हमले तक की घटनाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का शिकार हर समय नागरिक रहे हैं क्योंकि उनका पहला लक्ष्य हमारी समृद्धि, प्रगति और मनोबल पर हमला करना है। ऐसे देश का नागरिकों की सुरक्षा चर्चा में भाग लेना अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का अपमान है। उन्होंने आगे कहा कि हमने हाल ही में सेना के वरिष्ठ अधिकारियों को ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए आतंकियों के जनाजे में शामिल होते देखा। ऐसे में पाकिस्तान एक ऐसा देश है जो नागरिकों और आतंकियों में कोई फर्क नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ