---विज्ञापन---

देश angle-right

ओडिशा में चक्रवात का अलर्ट, होगी बारिश और चलेंगी तेज हवाएं; राज्य सरकार ने की ये तैयारियां

Odisha cyclone alert: मौसम विभाग के अनुसार ओडिशा में 27 अक्टूबर तक तूफान आने का खतरा बना हुआ है. इसके अलावा राज्य में जोरदार बारिश हो सकती है. बता दें IMD ने राज्य के तटीय इलाकों में मूसलाधार बारिश और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है.

---विज्ञापन---

Odisha cyclone alert: ओडिशा में चक्रवात का अलर्ट जारी किया गया है. यहां तेज बारिश और हवा चलने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की गतिविधियां सक्रिय हैं. जिससे ओडिशा व उसके आसपास अलर्ट जारी किया गया है. अलर्ट के बाद ओडिशा सराकर ने भी आपदा प्रबंधन टीमें को अलर्ट मोड में डाल दिया है.

मौसम विभाग के अनुसार ओडिशा में 27 अक्टूबर तक तूफान आने का खतरा बना हुआ है. इसके अलावा राज्य में जोरदार बारिश हो सकती है. बता दें IMD ने राज्य के तटीय इलाकों में मूसलाधार बारिश और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है.

---विज्ञापन---

नदी उफान और चक्रवातों के लिए संवेदनशील राज्य है ओडिशा

शनिवार को इस बारे में ओडिशा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुनील पुजारी ने कहा कि राज्य सरकार हर संभावित स्थिति से निपटने को तैयार है. उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य, जल संसाधन, ऊर्जा और कृषि विभागों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. ओडिशा प्राकृतिक आपदाओं जैसे बाढ़, नदी उफान और चक्रवातों के लिए संवेदनशील राज्य है.

तटिय इलाकों से टकरा सकता है तूफान, सरकार सतर्क

सुनीन पुजारी ने आगे कहा कि 27 या 29 अक्टूबर को तटिय इलाकों से टकराने की संभावना वाले इस तूफान के लिए हम सतर्क हैं. सरकार ने लोगों को राहत शिविरों में स्थानांतरण करना शुरू कर दिया है. जरूरतमंद लोगों को खाना समेत अन्य जरूरी सामग्रियों दी जा रही हैं. बता दें सरकार ने नागरिकों से अपील है कि वह राहत शिविरों में ही रहें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें.

---विज्ञापन---

आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दाबव बन रहा है, जिसके 27 अक्टूबर तक पूर्ण चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है. अभी तक के अनुमान के अनुसार तूफान का केंद्र पश्चिम-मध्य और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ेगा, जो आंध्र प्रदेश के तट की ओर अग्रसर हो सकता है.

संवेदनशील क्षेत्रों में सावधानी बरतने की हिदायत दी गई है

ओडिशा के तटीय और दक्षिणी जिलों में 27 से 29 अक्टूबर तक भारी से अत्यधिक भारी बारिश का पूर्वानुमान है. पूरे राज्य के में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि कुछ संवेदनशील क्षेत्रों में और सावधानी बरतने की हिदायत दी गई है. दक्षिणी तट पर 27 अक्टूबर से 60 किमी/घंटा तक की लपटें वाली तेज हवाएं चलने की चेतावनी है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IMD Weather Update: 65km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, होगी बारिश, सर्दी पर मौसम विभाग ने किया अलर्ट

---विज्ञापन---
First published on: Oct 25, 2025 10:04 AM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola