India Hits Back at OIC: भारत ने बुधवार, 23 सितंबर 2026 को ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन (OIC) के कॉन्टैक्ट ग्रुप की तरफ से जम्मू-कश्मीर पर की गई टिप्पणियों को खारिज कर दिया. इंडिया उन्हें बेबुनियाद और तथ्यों के लिहाज से गलत बताया. नई दिल्ली ने कहा कि इस ग्रुप को पाकिस्तान को कश्मीर का मुद्दा उठाने के लिए मंच देने के बजाय, पाकिस्तान से जुड़े मुद्दों को हल करने पर ध्यान देना चाहिए.
MEA ने OIC के रोल उठाए पर सवाल
विदेश मंत्रालय (MEA) ने कहा कि OIC को उन मामलों पर कमेंट करने का कोई हक नहीं है जिन्हें भारत पूरी तरह से अपना आंतरिक मामला मानता है. मंत्रालय ने फिर से कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्र-शासित प्रदेश भारत का अभिन्न अंग हैं. ये रिएक्शन न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सेशन के दौरान हुई OIC के जम्मू-कश्मीर कॉन्टैक्ट ग्रुप की मीटिंग के बाद आया है. MEA ने OIC की क्रेडिबिलिटी पर भी सवाल उठाए और कहा कि भारत जिसे राजनीतिक मकसद से इंस्पायर्ड नैरेटिव मानता है, उसे बार-बार समर्थन देने से संगठन की स्थिति पर चिंता पैदा होती है.
भारत का पाकिस्तान पर निशाना
भारत ने पाकिस्तान पर OIC के मंच का इस्तेमाल करके जम्मू-कश्मीर के बारे में मनगढ़ंत और मकसद से प्रेरित दावों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया. MEA ने कहा कि संगठन के लिए बेहतर होगा कि वो ऐसे नैरेटिव को बढ़ावा देने के बजाय पाकिस्तान को सही सलाह दे. MEA ने OIC की क्रेडिबिलिटी पर भी सवाल उठाए और कहा कि भारत जिसे राजनीतिक मकसद से इंस्पायर्ड नैरेटिव मानता है, उसे बार-बार समर्थन देने से संगठन की स्थिति पर चिंता पैदा होती है.
यह भी पढ़ें- इस्लामिक देश होने के बावजूद भी पाकिस्तान और अफगानिस्तान में तकरार क्यों? किस बात को लेकर है विवाद
PAK ने UN का ध्यान इस तरफ खींचा
OIC कॉन्टैक्ट ग्रुप में अजरबैजान, पाकिस्तान, तुर्की, सऊदी अरब और नाइजर शामिल हैं. मीटिंग के दौरान, पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने OIC सदस्यों से अंतरराष्ट्रीय मंचों पर जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर एक जैसी राय बनाए रखने की गुजारिश की. डार ने 5 अगस्त 2019 के बाद भारत की तरफ उठाए गए कदमों को वापस लेने, राजनीतिक कैदियों को रिहा करने और इंटरनेशनल लेवल पर ज्यादा एक्सेस की भी मांग की.
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
3 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
3 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
4 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
6 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
7 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
9 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
9 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
10 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
10 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines