India Budget 2024: नौकरीपेशा को टैक्‍स में म‍िली छूट? जानें मोदी सरकार के बजट में क्‍या म‍िला तोहफा

Budget at a Glance 2024: अभी सालाना 15 लाख की आय पर 1.5 लाख और 15 लाख से अधिक की आय पर 30% तक टैक्स डिडक्शन होता है। इस बार स्टैंडर्ड डिडक्शन और धारा 87ए पर टैक्सपेयर्स को छूट मिल सकती है।

Union Budget 2025

Union Budget 2025

विज्ञापन

India Budget 2024 may relief income tax: बजट 2024-25 पेश होने में कुछ घंटे ही शेष हैं, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 2024-25 का बजट पेश करेंगी। इस बार बजट में, व्यापारी, नौकरीपेशा और आम लोगों को टैक्स में बड़ी राहत मिलने की आस है। क्या सरकार इनकम टैक्स में छूट सीमा बढ़ाएगी?, क्या सरकार टैक्स स्लैब के सेक्शन 80C की लिमिट में कोई बदलाव करने जा रही है, इसका कुछ देर में ही पता लग जाएगा।

विज्ञापन

अभी किसे कितना देना पड़ता है टैक्स 

अभी सालाना 3 लाख रुपये तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगता है। वहीं, सालाना 15 लाख की आय पर 1.5 लाख और 15 लाख से अधिक की आय पर 30% तक टैक्स डिडक्शन होता है। बता दें कि यह नरेंद्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला प्रमुख बजट है। इससे पहले 21 जुलाई को वित्त मंत्री ने दोनों सदन (लोकसभा,राज्यसभा) में आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 पेश किया।

स्टैंडर्ड डिडक्शन और धारा 87ए के तहत मिल सकती है छूट

इस बार Budget 2024 में मोदी सरकार मिडिल क्लास और टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत दे सकती है। आर्थिक जानकारों की मानें तो इस बार बजट में कई बदलाव हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आने वाले बजट में टैक्स स्लैब को 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये किया जा सकता है। अगर बजट में ये ऐलान हुआ तो 8.5 लाख रुपये तक की सालाना आय वाले लोगों को स्टैंडर्ड डिडक्शन और धारा 87ए के तहत छूट मिलेगी, यानी उन्हें टैक्स में कोई भुगतान नहीं करना पड़ेगा।

विज्ञापन

किसान, महिला, युवा आदि के लिए पिछले बजट में क्या ऐलान हुए?

  • फसल कटाई के बाद की गतिविधियों में निजी और सार्वजनिक निवेश को बढ़ावा दिया गया।
  • जलीय कृषि उत्पादकता बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना लाई गई।
  • महिलाओं को आर्थिक तौर पर सशक्त बनाने के लिए 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाया गया।
  • 30 करोड़ महिला उद्यमियों को मुद्रा योजना लोन दिया गया
  • स्किल इंडिया मिशन के तहत 1.4 करोड़ युवाओं को ट्रेनिंग।
  • 3000 नए आईटीआई बनाए गए हैं।

ये भी पढ़ें: Union Budget App: कल के बजट भाषण से लेकर हाइलाइट्स तक सभी जानकारी एक ऐप में

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ