News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Union Budget App: हर साल की तरह, भारत सरकार वित्त मंत्री के बजट भाषण के साथ देश का बजट पेश करने जा रही है। यह बजट आने वाले साल में सरकार कैसे आमदनी खर्च करेगी, उसकी योजनाओं पर रोशनी डालता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि अब आप इस बजट को अपने मोबाइल फोन पर भी आसानी से देख सकते हैं? जी हां, आपको बता दें सरकार ने Union Budget Mobile App लॉन्च किया है, जिसकी मदद से आप न सिर्फ बजट भाषण बल्कि इससे जुड़े सभी दस्तावेजों को हिंदी या अंग्रेजी में, अपने फोन पर ही देख सकते हैं।
यह भी पढ़े : 2 साल में खाने पर खर्च हुआ दोगुना, किचन के बजट में लगी आग, आर्थिक सर्वेक्षण से बड़ा खुलासा
यह भी पढ़े : Union Budget 2024 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें केंद्रीय बजट का लाइव स्ट्रीम?
Union Budget App इस्तेमाल करना काफी आसान है। ऐप डाउनलोड करने के बाद उसे खोलें और अपनी पसंद की भाषा चुनें। इसके बाद आपको होम स्क्रीन पर कई ऑप्शंस दिखाई देंगे। आप वित्त मंत्री का भाषण पढ़ सकते हैं, बजट से जुड़े अलग-अलग दस्तावेज देख सकते हैं या फिर किसी खास विषय पर सर्च कर सकते हैं।
यह ऐप उन सभी लोगों के लिए काफी उपयोगी है जो बजट की जानकारी रखना चाहते हैं, लेकिन पेपर के दस्तावेजों से जूझना नहीं चाहते। साथ ही, यह ऐप छात्रों, व्यापारियों, या आम जनता के लिए भी फायदेमंद है, जो बजट के प्रस्तावों को सीधे अपने फोन पर देखना चाहते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें गैजेट्स, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।