---विज्ञापन---

देश angle-right

‘भारत 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश है’, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बोलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति ने कहा कि आज 14 अगस्त को देश विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मना रहा है। यह विभाजन की भयावहता को याद करने का दिन है।

---विज्ञापन---

2024 Independence Day President Address: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश के नाम अपने संबोधन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, सभी देशवासी 78वें स्वतन्त्रता दिवस का उत्सव मनाने की तैयारी कर रहे हैं, यह देखकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि स्वाधीनता दिवस के अवसर पर लहराते हुए तिरंगे को देखना चाहे वह लाल किले पर हो, राज्यों की राजधानियों में हो या हमारे आस-पास हो हमारे हृदय को उत्साह से भर देता है।

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश है, यह हम सभी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि हम शीघ्र ही विश्व की तीन शीर्षस्थ अर्थ-व्यवस्थाओं में स्थान प्राप्त करने के लिए तैयार है। उनका कहना था कि इस सब का श्रेय किसानों और श्रमिकों को जाता है, ये उनकी कड़ी मेहनत, नीति-निर्माताओं और उद्यमियों की दूरगामी सोच तथा देश के दूरदर्शी नेतृत्व का ही नतीजा है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: सुनीता विलियम्स की आंखों में आई दिक्कत? स्पेस में हुआ टेस्ट

 

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

आज विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस 

राष्ट्रपति ने कहा कि आज 14 अगस्त को देश विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मना रहा है। यह विभाजन की भयावहता को याद करने का दिन है। जब हमारे महान राष्ट्र का विभाजन हुआ तब लाखों लोगों को मजबूरन पलायन करना पड़ा था। उन्होंने कहा कि इस दिन लाखों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। आज हम उन लोगों और उनके परिवारों के साथ एक-जुट होकर खड़े होते हैं जो छिन्न-भिन्न कर दिए गए थे।

---विज्ञापन---

महिलाओं के लिए केंद्र सरकार की कई योजनाएं 

राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं के लिए केंद्र सरकार ने कई योजनाएं चालू की हैं। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम का उद्देश्य महिलाओं का वास्तविक सशक्तीकरण सुनिश्चित करना है। उन्होंने आगे ग्लोबल वॉर्मिंग के मुद्दे पर देश द्वारा उठाए कदमों की सराहना की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि वर्ष 2021 से वर्ष 2024 के बीच 8 प्रतिशत की औसत वार्षिक वृद्धि दर हासिल कर भारत सबसे तेज गति से बढ़ने वाली बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में शामिल है। इससे न केवल देशवासियों के हाथों में अधिक पैसा आया है, बल्कि गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों की संख्या में भी भारी कमी आई है।

ये भी पढ़ें: Independence Day 2024: इन संदेशों के साथ दोस्तों और परिवार के लोगों को दें स्‍वतंत्रता दिवस की बधाई, देखें तस्वीरें

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Video: तिरंगा फहराने से लेकर हटाने तक, 15 अगस्त से पहले जान लें ये नियम

First published on: Aug 14, 2024 09:05 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola