तमिलनाडु CM विजय के महिलाओं के लिए बड़े ऐलान, ट्रांसजेंडर्स को भी दिया तोहफा, पढ़ें मुख्यमंत्री की घोषणाएं

तमिलनाडु सीएम विजय ने विधानसभा में बड़े चुनावी वादों और राहत पैकेज का ऐलान कर दिया. तमिलनाडु सरकार ने मिडिल क्लास फैमिली और महिलाओं पर खास फोकस किया है.

tamilnadu cm vijay

तमिलनाडु सीएम विजय का बड़ा ऐलान (Photo: ANI)

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय हर किसी के फेवरेट बनते जा रहे हैं. उन्होंने जनता के भले के लिए एक के बाद एक ताबड़तोड़ एक्शन लिए. इसी कड़ी में आगे बढ़ते हुए सीएम विजय ने विधानसभा में बड़े चुनावी वादों और राहत पैकेज का ऐलान कर दिया. तमिलनाडु सरकार ने मिडिल क्लास फैमिली और महिलाओं पर खास फोकस किया है. सीएम विजय ने साल में तीन LPG सिलेंडर फ्री देने का फैसला लिया है. सबसे दिलचस्प बात ये है कि इन सिलेंडर्स के लिए किसी को भी लाइन में खड़ा नहीं होना पड़ेगा. उपभोक्ताओं के बैंक अकाउंट में तीनों सिलेंडर की सब्सिडी की रकम DBT के ज़रिए भेजी जाएगी.

विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने महिलाओं को बड़ी सौगात देते हुए मौजूदा फ्री बस यात्रा का दायरा बढ़ाते हुए ‘वेट्री पयनम’ योजना शुरू करने का ऐलान किया है, जिसके तहत अब लाखों महिलाएं बसों में फ्री में ज्यादा से ज्यादा सफर कर पाएंगी. ये स्कीम 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती से लागू होगी. महिलाओं को मेट्रोपॉलिटन और शहरी इलाकों में चलने वाली सरकारी एक्सप्रेस, LSS और डीलक्स बसों में सफर करने का मौका मिलेगा.

ट्रांसजेंडर्स भी कर पाएंगे मुफ्त यात्रा

ये योजना ग्रामीण और पहाड़ी इलाकों में चलने वाली सरकारी बसों पर भी लागू होगी. सीएम विजय ने कहा कि इस प्रोग्राम के तहत यात्राओं की संख्या या आय की कोई सीमा नहीं होगी. ट्रांसजेंडर्स भी इस स्कीम का लुत्फ उठा सकेंगे. विजय सरकार के इन वादों से ये साफ हो गया है कि उनका पूरा फोकस महिलाओं के सशक्तिकरण और परिवारों के घरेलू बजट को सुरक्षित रखने पर है. वहीं, तमिलनाडु सरकार 15 सितंबर से नवजात शिशुओं के लिए थाई मामन स्वर्ण अंगूठी योजना शुरू करने वाली है. सीएम विजय ने ये भी बताया कि अन्नपूर्णी सुपर सिक्स स्कीम की शुरुआत पोंगल 2027 से होगी. इसका फायदा तमिलनाडु के 1.30 करोड़ परिवारों को मिलेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ